HP TET Notification 2023 Out: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया TET परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स
HP TET Notification 2023 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने TET परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. अधिसूचना सम्बन्धित विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता जानने के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ें-
HP TET Notification 2023 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने TET परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2023 से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 28 मई तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बोर्ड ने उपरोक्त पदों पर चयन के लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. इस वर्ष TET की परीक्षा 18 जून 2023 से शुरू होगी और ये विषय वार अलग-अलग दिन आयोजित की जायेगी.
पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. ये परीक्षाएं 7 विषयों - आर्ट्स,मेडिकल, नॉन-मेडिकल, लैंग्वेज टीचर, शास्त्री, पंजाबी, उर्दू की होंगी. उम्मीदवार अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य जानकारियों के लिए नीचे डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
HP TET 2023 ओवरव्यू :
| परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान का नाम | हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) |
| परीक्षा का नाम | TET |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 3 मई 2023 |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का नाम | 9 मई 2023 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 मई 2023 |
| परीक्षा शुरू होने की तिथि | 18 जून 2023 |
| ऑफिसियल लिंक |
उम्मीदवार अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
HP TET 2023 आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार TET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं -
स्टेप-1 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट यानी https://hpbose.org/ पर जायें
स्टेप-2 : रिक्रूटमेंट एग्जाम पर क्लिक करें.
स्टेप-3 : अब TET आवेदन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-4 : मांगे गए विवरण को दर्ज करें
स्टेप-5 : अब फार्म को सबमिट करें.
HP TET 2023 परीक्षा का कार्यक्रम :
| विषय | तारीख |
| शास्त्री | 18 जून 2023 |
| TGT नॉन मेडिकल | 25 जून 2023 |
| लैंग्वेज टीचर TET | 25 जून 2023 |
| TGT आर्ट्स | 29 जून 2023 |
| TGT मेडिकल TET | 29 जून 2023 |
| TGT पंजाबी TET | 2 जुलाई 2023 |
| उर्दू TET | 2 जुलाई 2023 |
HP TET आयुसीमा :
एचपी टीईटी परीक्षा 2023 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए। एचपी टीईटी पात्रता मानदंड 2023 के रूप में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
HP TET योग्यता :
शास्री - एच पी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ शास्त्री.
TGT नॉन मेडिकल - कम से कम 50% अंकों के साथ बी एससी (एनएम) और शिक्षा में 1 वर्षीय स्नातक (बी एड), कम से कम 50% अंकों के साथ उच्च माध्यमिक (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 4 साल का स्नातक (बीई 1 एड) / 4 साल का बी एससी (एनएम) एड, कम से कम 50% अंकों के साथ बी एससी (एनएम) और शिक्षा में 1 वर्षीय स्नातक (बी.एड.) (विशेष शिक्षा)
विस्तृत शक्षिक योग्यता के लिए अधिसूचना देखें
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com