HPCL Officer Admit Card 2026: एचपीसीएल ऑफिसर पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
HPCL Officer Admit Card 2026: एचपीसीएल ने ऑफिसर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HPCL Officer Admit Card 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ऑफिशियल तौर पर ऑफिसर के पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है।
HPCL Officer Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक
एचपीसीएल ऑफिसर के पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
| एचपीसीएल ऑफिसर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
HPCL Officer Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंंग, रिपोर्टिंग टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य जानकारी निहित होती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एक बार नीचे बनी टेबल देखने की सलाह दी जाती है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) |
| परीक्षा का नाम | ऑफिसर |
| विज्ञापन संख्या | HPCL/OPEN/HR/3/2025-26 |
| परीक्षा की तिथि | 03 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.hindustanpetroleum.com |
HPCL Officer Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एचपीसीएल ऑफिसर के भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं।
-
HPCL Officer Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.