HPPSC HRTC Conductor Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कंडक्टर, वर्ग- 3 (संविदा के आधार पर) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एचपीपीएससी भर्ती 2023 के माध्यम से 360 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले 12 वीं पास उम्मीदवार 1 मई तक आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के जरिए कंडक्टर के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी सूचना के मुताबिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। HPPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के तहत कुल 360 कंडक्टर रिक्तियों को भरना है।
एचपीपीएससी कंडक्टर भर्ती 2023
एचपीपीएससी द्वारा कंडक्टर पदों की भर्ती के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की जानी चाहिए। ताकि एचपीपीएससी कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करते समय कोई गलती न हो। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं:
भर्ती का संगठन | हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) |
पोस्ट नाम | कंडक्टर पोस्ट |
रिक्ति अधिसूचना | विज्ञापन संख्या 4/4-2023 |
कुल रिक्ति | 360 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | hppsc.hp.gov.in |
नौकरी करने का स्थान | हिमाचल प्रदेश |
HPPSC Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
साथ ही उम्मीदवार, नीचे दी गई तालिका में एचपीपीएससी भर्ती 2023 के बारे में महत्वपूर्ण विवरण और तारीखें देख सकते हैं।
पद का नाम | कंडक्टर |
आवेदन तिथि | 04 अप्रैल 2023 |
योग्यता | 12 वीं पास |
रिक्त पद | 360 |
अंतिम तिथि | 01 मई 2023 |
HPPSC Recruitment 2023 पात्रता मापदंड
आयु सीमा: इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट केवल हिमाचल प्रदेश के वास्तविक अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए प्रदान की गई है।
HPPSC Recruitment 2023 डाउनलोड लिंक
HPPSC Recruitment 2023 PDF देखने के लिए यहां क्लिक करें |
शैक्षिक योग्यता: हिमाचल प्रदेश के भीतर स्थित किसी भी स्कूल / संस्थान से मैट्रिक और 10 + 2 पास करने वाले उम्मीदवार ही कंडक्टर के पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।इसके अलावा उम्मीदवारों के पास वैध कंडक्टर का लाइसेंस भी होना चाहिए।
HPPSC Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एचपीपीएससी कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से, सभी पात्र उम्मीदवार कंडक्टर के पद के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- पहले पात्र उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर, “Apply Online” पर क्लिक करें।
- फिर आवश्यक विवरण दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- इसके बाद सभी विवरणों को भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य जानकारी के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
HPPSC Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक
सरकारी नौकरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके कंडक्टर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
HPPSC Conductor Apply Online Link क्लिक करें |
HPPSC Recruitment 2023 के लिए परीक्षा शुल्क
कंडक्टर के पद के लिए आवेदन करने वाले, सामान्य / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी / बीपीएल / ईडब्ल्यूएस (बीपीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एचपी की महिला उम्मीदवारों/भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
लिखित एमसीक्यू परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू नही होगा।
वेतन
कंडक्टर के पर चयनित उम्मीदवारों के लिए लेवल- 3 के अनुसार ( 20200-64000) मासिक वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए और अन्य सभी विवरणों की जांच के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देखना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation