This is an archived article last updated on Jul 15, 2025. The information may be outdated.

[Link Active] HSBTE Result 2025: hsbte.org.in से डाउनलोड करें हरियाणा डिप्लोमा मई-जून सेमेस्टर परीक्षा मार्कशीट PDF

Last Updated: Jul 15, 2025, 10:36 IST

HSBTE Result 2025 OUT: HSBTE परिणाम 2025 को हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 14 जुलाई, 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.hsbte.org.in पर जारी कर दिया है। सभी छात्र अब अपने रोल नंबर का उपयोग करके आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में HSBTE समर रिजल्ट देख सकते हैं।

HSBTE Result 2025 OUT
HSBTE Result 2025 OUT

HSBTE Diploma Result 2025 OUT: हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अंततः सभी छात्रों के लिए HSBTE डिप्लोमा परिणाम 2025 चेक और डाउनलोड के लिए ऑनलाइन पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। वे छात्र जो HSBTE से मान्यता प्राप्त कॉलेजों और संस्थानों से डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर रहे हैं और संबंधित सेमेस्टर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, अब अपना BTE हरियाणा डिप्लोमा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट www.hsbte.org.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है, और उसे देखने के लिए छात्रों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

HSBTE Semester Result 2025 Download Link

हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HSBTE) ने समर रिजल्ट 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। मई/जून 2025 में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल सभी छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और सुरक्षा कैप्चा दर्ज करना होगा। नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके छात्र लॉगिन कर सकते हैं और अपना परिणाम देख सकते हैं।

HSBTE Result 2025 Link

यहां क्लिक करें

BTE Haryana Result Link

यहां क्लिक करें

HSBTE Result 2025: BTE हरियाणा परिणाम हाइलाइट्स

हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने मई और जून में डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं करवाई थीं। ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली थी। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा, फोन नंबर 0172-2993512 पर कॉल करके या ईमेल webenquiry@hsbte.in पर संपर्क करके भी जानकारी ली जा सकती है। छात्र HSBTE परिणाम 2025 से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नामहरियाणा डिप्लोमा सेमेस्टर परीक्षा 2024-25
आयोजित करने वाला निकाय राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड, हरियाणा
श्रेणी परिणाम
स्थिति जारी
HSBTE परीक्षा तिथि 2024-25 मई/जून 2025
HSBTE परिणाम 2025 14 जुलाई 2025
मोड ऑनलाइन
वेबसाइट www.hsbte.org.in

How to download BTE Haryana Result 2025? ऐसे चेक करें HSBTE परिणाम 2025

हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HSBTE) ने सेमेस्टर परीक्षा परिणाम 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.hsbte.org.in पर जारी कर दिया है। अब सभी छात्र एक ही वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में इस्तेमाल करना होगा। छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "Result 2025" या "Diploma Semester Result" लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और सेमेस्टर चुनें।

  4. सबमिट पर क्लिक करें।

  5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट भी ले सकते हैं।

HSBTE Result 2025: Marksheet में दिखेंगे ये विवरण:

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार को उसमें अंकित निम्नलिखित विवरण ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • ब्रांच और सेमेस्टर

  • विषयवार अंक

  • कुल अंक और पास/फेल स्टेटस

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 15, 2025, 10:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News