This is an archived article last updated on Apr 18, 2023. The information may be outdated.

IAS Success Story: पहले प्रयास में प्रीलिम्स में हो गए थे फेल, सातवें प्रयास में IAS बने मोहित कासनिया

Last Updated: Apr 18, 2023, 15:32 IST

IAS Success Story: मोहित कासनिया अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स की परीक्षा मे फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने प्रयास को जारी रखा और परीक्षा पास कर वह IPS अधिकारी भी बने। हालांकि, उन्हें IAS बनना था, ऐसे में उन्होंने अपने सातवे प्रयास में इस सफलता का हासिल किया। 

आईएएस मोहित कासनिया
आईएएस मोहित कासनिया

IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में शुमार है। यही वजह है कि इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी अधिकारी के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनकर काम करने का सपना अधिकांश युवाओं का होता है। हालांकि, यह सपना सच करना आसान नहीं होता है। परीक्षा कठिन होने की वजह से कई छात्र कई सालों तक इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। वहीं, कुछ छात्र बीच में हिम्मत हारकर इस परीक्षा को छोड़ देते हैं, लेकिन कुछ छात्र कोशिशों से इस्तीफा न देने की जिद पालकर अपने अंतिम लक्ष्य के रूप में इसे तय कर लेते हैं और सफलता के शिखर पर पहुंच कर ही चैन लेते हैं। आज हम आपको मोहित कासनिया की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स में असफलता का मुंह देखा और इसके बाद किसी प्रयास में प्रीलिम्स, तो किसी प्रयास में मेंस तो किसी प्रयास में इंटरव्यू में फेल हुए। एक बार परीक्षा पास कर वह IPS अधिकारी भी बने, हालांकि, उन्होंने IAS बनने का निर्णय किया हुआ था। वह अपना यह सपना सातवें प्रयास में पूरा कर सके। 

 

मोहित कासनिया का परिचय

मोहित मूलरूप से राजस्थान  के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई साइंस विषयों के साथ पूरी की। इसके बाद MNIT से इंजीनियरिंग में स्नातक किया। स्नातक पूरा होने के बाद उन्होंने दिल्ली के JNU में पीएचडी में दाखिला लिया। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Kasniya (@mohit_kasniya_ias)

पहले प्रयास में प्रीलिम्स में फेल 

मोहित ने स्नातक के बाद सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपना पहला प्रयास किया, तो वह प्रीलिम्स की परीक्षा में ही फेल हो गए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास के लिए तैयारी जारी रखी। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Kasniya (@mohit_kasniya_ias)

दूसरे प्रयास में मेंस में फेल

मोहित ने अपना दूसरा प्रयास किया। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा को पास कर लिया था। हालांकि, वह इस बार मेंस की परीक्षा में फेल हो गए थे। उन्होंने तीसरे प्रयास के लिए खुद को तैयार किया। 

 

तीसरे प्रयास में प्रीलिम्स में फेल

मेहित ने अपना तीसरा प्रयास किया और इस बर वह फिर से प्रीलिम्स की परीक्षा में फेल हो गए। इससे उनके मनोबल पर असर पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी को नहीं रोका, बल्कि तैयारी करते रहे। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Kasniya (@mohit_kasniya_ias)

चौथे प्रयास में इंटरव्यू में फेल 

मोहित ने अपना चौथा प्रयास किया। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा पास करते हुए इंटरव्यू में जगह बनाई। हालांकि, वह यहां पर इंटरव्यू में फेल हो गए। 

 

इंटरव्यू क्रैक कर बने IPS 

मोहित ने अपनी यूपीएससी की यात्रा में कई बार फेल होने के बाद भी तैयारी नहीं छोड़ी। इस दौरान एक ऐसा भी दौर आया, जब उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा को पास कर लिया था, जिसके बाद उन्हें IPS का पद मिल गया था। उन्होंने कुछ समय तक दिल्ली पुलिस में एसीपी के रूप में भी काम किया। हालांकि, उनके मन में IAS बनने का सपना था। ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा।  

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by springbordian 💫💫 (@springboard_academy_c1)

सातवें प्रयास में बने IAS

मोहित ने कड़ी मेहनत करते हुए फिर से सिविल सेवा परीक्षा दी। यह उनका सातवा प्रयास था, जिसमें उन्होंने 61वां रैंक हासिल करते हुए IAS का पद हासिल किया। 

 

पढ़ेंः IPS Success Story: IPS बनने से पहले मनोचिकित्सक थे अभिषेक पल्लव, डॉक्टर से पुलिस अधिकारी तक पूरा किया सफर

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 18, 2023, 15:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News