IB ACIO Tier 2 Result 2026 OUT: आईबी एसीआईओ टियर 2 रिजल्ट mha.gov.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Mar 6, 2026, 10:50 IST

IB ACIO Tier 2 Result 2026 OUT: Intelligence Bureau ने Ministry of Home Affairs की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर आईबी एसीआईओ टियर-2 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट की PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

IB ACIO Tier 2 Result 2026 OUT
IB ACIO Tier 2 Result 2026 OUT

IB ACIO Tier 2 Result 2026 OUT: Intelligence Bureau ने IB ACIO Tier-2 Result 2026 जारी कर दिया है। यह परिणाम Ministry of Home Affairs की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। टियर 2 परीक्षा 11 जनवरी को हुई थी।

जारी की गई मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें और उसे ध्यान से जांचें। साथ ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भी वहीं से प्राप्त करें।

IB ACIO Tier 2 Result 2026 PDF Download Link 

आईबी एसीआईओ टियर 2 रिजल्ट 2026 की PDF डाउनलोड लिंक अब एक्टिव हो गया है। Ministry of Home Affairs की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवार मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें अगले चरण यानी इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं और यह कन्फर्म कर सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

IB ACIO Tier 2 Result 2026 PDF

यहां क्लिक करें

IB ACIO Tier 2 Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आईबी एसीआईओ टियर-2 रिजल्ट 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Ministry of Home Affairs की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए IB ACIO Result / Tier-2 Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।

  4. PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

  5. रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख लें।

IB ACIO Tier 2 Result के बाद क्या होगा?

टियर-2 परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। विभाग जल्द ही इंटरव्यू से जुड़ा विस्तृत शेड्यूल और एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।अंतिम चयन उम्मीदवारों के Tier-1, Tier-2 और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चरित्र और पृष्ठभूमि जांच (Character & Antecedents Verification) तथा मेडिकल एग्जामिनेशन भी किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 10:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News