IBPS Clerk Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क के 10,277 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (CRP CSA -XV) के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 1 अगस्त से www.ibps.in या ibpsonline.ibps पर शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जो अधिसूचना में बताई गई योग्यता पूरी करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 है।
IBPS Clerk Notification 2025 OUT
विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के 10,277 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए IBPS क्लर्क 2025 अधिसूचना PDF आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना 2025 PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Clerk Notification PDF 2025 |
IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में कुल 10,277 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेंगे। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में और मेन्स परीक्षा नवंबर 2025 में होगी। इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी तालिका में देखें।
क्र.सं. | विवरण | तिथि / जानकारी |
1 | अधिसूचना जारी होने की तिथि | 31 जुलाई 2025 |
2 | ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 अगस्त 2025 |
3 | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
4 | प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन | सितम्बर 2025 |
5 | प्रीलिम्स परीक्षा तिथि | 4, 5, और 11 अक्टूबर 2025 |
6 | प्रीलिम्स परिणाम | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
7 | मेन्स परीक्षा तिथि | 29 नवंबर 2025 |
8 | प्रावधिक आवंटन | मार्च 2026 |
9 | पदों की संख्या | 10,277 |
10 | पात्रता | ग्रेजुएट |
11 | आयु सीमा | 20 से 28 वर्ष |
12 | आवेदन शुल्क | SC/ST/PWD: 175 रुपये, सामान्य: 850 रुपये |
13 | परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
14 | चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स + मेन्स परीक्षा |
15 | भाग लेने वाले बैंक की संख्या | 11 बैंक |
16 | आधिकारिक वेबसाइट | www.ibps.in |
IBPS Clerk 2025 Eligibility Criteria: क्लर्क भर्ती के लिए योग्यता व आयु सीमा क्या है?
जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से ग्रेजुएट पास हों और उनकी आयु 20 से 28 वर्ष के बीच हो, वे क्लर्क पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यानी उनका जन्म 02.08.1997 से पहले और 01.08.2005 के बाद नहीं होना चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
IBPS Clerk 2025 Online Application Link
आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आईबीपीएस का घोषणा पत्र जमा करना होगा। आवेदन की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
IBPS Clerk 2025 Online Link |
IBPS Clerk 2025 Application Fee क्या है?
आईबीपीएस क्लर्क आवेदन के लिए श्रेणी अनुसार शुल्क नीचे दी गई है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन जमा करें।
क्र.सं. | श्रेणी | आवेदन शुल्क |
1 | SC/ST/PWD | 175/- रुपये (केवल सूचना शुल्क) |
2 | सामान्य और अन्य | 850/- रुपये (आवेदन शुल्क सहित सूचना शुल्क) |
IBPS Clerk 2025 चयन प्रक्रिया क्या है?
IBPS Clerk 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) – इसमें उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता जैसे अंग्रेजी भाषा, अंकगणित, और तर्कशक्ति की परीक्षा ली जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले ही अगली परीक्षा में बैठ सकते हैं।
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam) – यह मुख्य परीक्षा होती है जिसमें उम्मीदवारों की ज्ञान और कौशल का गहराई से परीक्षण किया जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation