इंदिरा गाँधी सेण्टर फॉर एटॉमिक रिसर्च (आईजीसीएआर) ने 79 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 09 और 10 जनवरी 2017 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां:
इंटरव्यू की तिथि: 09 और 10 जनवरी 2017
रिक्तियों का विवरण:
अनुशासन | रिक्तियां |
फिटर | 27 |
टर्नर | 03 |
मशीनिस्ट | 08 |
इलेक्ट्रीशियन | 18 |
वेल्डर (जी और ई) | 05 |
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 01 |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 04 |
मैकेनिक आर एंड ए / सी | 04 |
बढ़ई | 02 |
पी ए एस ए ए | 05 |
माली | 01 |
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट | 01 |
पात्रता मापदंड:
शैक्षिक योग्यता:
फिटर-10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत 10 वीं उत्तीर्ण साथ ही आईटीआई प्रमाण पत्र जो कि दो साल से कम का नहीं होना चाहिए. आयु सीमा: 22 साल.
अन्य पदों से संबंधित शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना पर क्लिक करें.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में अपने प्रमाण पत्र के सभी मूल और स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियों को अपने आवेदन पत्र के साथ लायें.
इंटरव्यू विवरण:
इच्छुक उम्मीदवार आईजीसीएआर वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर हाल के पासपोर्ट आकार के फोटो और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्न केंद्र पर 09:00 बजे से इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं-डीएइ गेस्ट हाउस,डीएइ टाउनशिप, कलपक्कम, 603102, कांचीपुरम जिला, तमिलनाडु. उम्मीदवारों को 12:00 दोपहर के बाद अनुमति नहीं दी जाएगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation