India Post Recruitment 2022: डाक घरों में जल्द भरे जाएँगे 98 हजार से ज्यादा पद, यहाँ चेक करें डिटेल्स

India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग में जल्दी ही 98 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन, पदों के विवरण, सैलरी तथा अन्य जानकारियों के लिए यहाँ पढ़ें I

Sep 9, 2022, 10:55 IST
India Post Recruitment 2022
India Post Recruitment 2022

India Post Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, भारतीय डाक विभाग देशभर के अपने विभिन्न सर्किलों में 98 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी करने वाला है I ये अधिसूचना इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी होगीI ये रिक्तियां कुल 98083 पदों पर की जाएंगी जिसमें से 59,099 पद पोस्टमैन के लिए, 1,445 पद मेल गार्ड के लिए और शेष 37,539 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए जारी होंगी I इन रिक्तियों को देश भर के 23 सर्किलों में खाली पदों के लिए भरा जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,   इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10 वीं या 12 वीं पास निर्धारित होगीI लेकिन ऑफिसियल अधिसूचना जारी होने के बाद ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पर मुहर लगेगी I पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना और रजिस्ट्रेशन तारीख जल्द ही इंडिया पोस्ट की   आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी, इच्छुक उम्मीदवार, पदों के विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें I

India Post Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : सितंबर 2022 (दूसरे सप्ताह तक)
आवेदन शुरू होने की तिथि : जल्द जारी होगी 
आवेदन की अंतिम तिथि : जल्द जारी होगी 

India Post Recruitment 2022 पदों का विवरण :
 
पोस्टमैन - 59,099 पद 
मेल गार्ड - 1,445 पद  
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 37,539 पद  
कुल पद - 98083 पद

India Post Recruitment 2022  सर्किल के अनुसार पदों का विवरण:

सर्किल    पोस्टमैन  मेल गार्ड  एमटीएस  
बिहार 1851 95 1956
छत्तीसगढ़  613 16 346
असम   934  73   747
आंध्र प्रदेश 2289  108   1166
दिल्ली 2903 20 2667
हरियाणा 1043 24 818
गुजरात  4524 74 2530
हिमाचल प्रदेश 423 07 383
जम्मू-कश्मीर  395 NA 401
झारखण्ड  889 14  600
कर्नाटक 3887   90   1754
केरल  2930   74   1424
मध्य प्रदेश 2062  52 1268
महाराष्ट्र 9884  147    5478
नार्थ ईस्ट 581     NA    358
ओडिशा   1532    70  881
पंजाब    1824  29  1178
राजस्थान  2135   63   1336
तमिलनाडु  6130   128   3361
तेलंगाना  1553  82    878
उत्तर प्रदेश  4992  116 3911
उत्तराखंड 674  08 399
पश्चिम बंगाल  5231 155   3744
कुल पद 59099  1445   37539






India Post Recruitment 2022 आवेदन शुल्क :

इंडिया पोस्ट ऑफिस में सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है। जबकि सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

India Post Recruitment 2022 शैक्षिक पात्रता :

पोस्टमैन - इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं/12वीं पास होना जरुरी हैI 
मेलगार्ड- इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं/12वीं पास होना जरुरी हैI साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरुरी है I
एमटीएस -  इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं/12वीं पास होना जरुरी हैI साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरुरी है I

India Post Recruitment 2022 आयुसीमा :
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित है I आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी I

India Post Recruitment 2022 कैसे आवेदन किया जाएगा ?

पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी I अधिसूचना के जारी होते ही हम आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बतायेंगे I 

    

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News