Indian Army Agniveer Admit Card 2026: 15 मई को आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर joinindianarmy.nic.in एडमिट कार्ड

Last Updated: May 7, 2026, 13:41 IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 1 से 15 जून, तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन CEE JCOs/OR और अग्निवीरों के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड 15 मई से डाउनलोड कर पाएंगे। 

Indian Army Agniveer Admit Card 2026
Indian Army Agniveer Admit Card 2026

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जून, 2026 से होने जा रहा है। जिसके एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार उम्मीदवार काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन, अब इंडियन आर्मी ने एडमिट कार्ड जारी करने की डेट अनाउंस कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। 

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड लिंक 15 मई से एक्टिव कर दिया जाएगा। इसी के साथ जिन उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट किए गए थे, उन्हें उसी दिन आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। 

इस भर्ती अभियान में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं और 8वीं पास दोनों उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें जेसीओ और ओआर श्रेणियों के हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक टेक्निकल पद भी शामिल हैं, जो चिकित्सा और पशु चिकित्सा शाखाओं में शामिल हैं।

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

इंडियन आर्मी अग्निवीर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Indian Army Agniveer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  4. हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: चयन प्रक्रिया 

इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। जिसमें 1.6 कि.मी. की दौड़ और पुल - अप्स शामिल होते हैं। इसमें जिग जैग, बैलेंस सहित टेस्ट पास करना अनिवार्य है।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News