Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक एसओ सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.indianbank.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर आदि शामिल है, जिनकी भर्ती आईटी, फाइनेंस, क्रेडिट, रिस्क मार्किटिंग और मानव संसाधन विभागों में की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 है। इसकी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
Indian Bank SO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता पूरी न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इंडियन बैंक |
| पद का नाम | क्रेडिट ऑफिसर/फाइनेंस ऑफिसर और चार्ट्ड अकाउंटेंट सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 350 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | |
| परीक्षा का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 08 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 अप्रैल 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.indianbank.in |
Indian Bank SO Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) सहित अन्य पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तरह की टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए ऑनलाइन आवेदन समय अंतिम तिथि से पहले कर लें। इसके लिए पहले से ही जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। उम्मीदवार की सहायता हेतु आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| इंडियन बैंक एसओ भर्ती ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Indian Bank SO Eligibility Criteria 2026
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बीटेक/एमटेक/एमबीए की डिग्री के साथ पदों से संबंधित अनुभव होना अनिवार्य है। आयु सीमा 01 अप्रैल 2026 के अनुसार 22 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Indian Bank SO Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianbank.in पर जाएं।
-
Indian Bank SO Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: JPSC Exam City Intimation Slip 2026: जेपीएससी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.