Indian Navy SSC Recruitment 2023: इंडियन नेवी ने शार्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन आमंत्रित किये, यहाँ देखें योग्यता और अन्य जानकारी
Indian Navy SSC Recruitment 2023: इंडियन नेवी ने शार्ट सर्विस कमीशन के 242 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी ने शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. ये भर्तियाँ कुल 242 पदों पर की जा रही हैं. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 मई तक नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट यानी www.joinindiannavy.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे.
कुल 242 रिक्तियों में से 150 रिक्तियां एग्जीक्यूटिव ब्रांच के लिए हैं, जबकि 12 रिक्तियां एजुकेशन ब्रांच के लिए हैं, और 80 रिक्तियां टेक्निकल ब्रांच के लिए हैं। उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को स्नातक/स्नातकोत्तर होना या कुल या समकक्ष सीजीपीए में न्यूनतम 60% अंकों के साथ अंतिम वर्ष में होना अनिवार्य है या जिन उम्मीदवारों ने ऐसे विदेशी विश्वविद्यालय / कॉलेज / संस्थान से इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिग्री या समकक्ष सीजीपीए / सिस्टम प्राप्त किया है।
Indian Navy SSC Recruitment 2023 ओवरव्यू :
| भर्ती संस्था का नाम | इंडियन नेवी |
| पद का नाम | शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) |
| पदों की संख्या | 242 पद |
| आवेदन के लिए मुख्य पात्रता | केवल अविवाहित महिला और पुरुष पात्र |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 29 अप्रैल 2023 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 मई 2023 |
| ऑफिसियल लिंक |
Indian Navy SSC Recruitment 2023 पदों का विवरण :
| पद का नाम | संख्या |
| जनरल सर्विस | 50 |
| एयर ट्रैफिक कंट्रोलर | 10 |
| नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर | 20 |
| पायलट | 25 |
| लोजिस्टिक्स | 30 |
| नेवल आर्मामेंट इन्स्पेक्टोरेट कैडर (Naval Armament Inspectorate Cadre) | 15 |
| एजुकेशन | 12 |
| इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल सर्विस | 20 |
| इलेक्ट्रिकल ब्रांच जनरल सर्विस | 60 |
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
चयन प्रक्रिया :
योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई अधिसूचना देख सकते हैं।
Indian Navy SSC Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
स्टेप-1 : इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जायें
स्टेप-2 : अब दाएं तरफ कैंडिडेट रजिस्टर का ऑप्शन दिया गया है उस पर लॉग इन करें
स्टेप-3 : मांगे गए विवरण को भरें
स्टेप-4 : अब फार्म सबमिट करें
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com