IPS Success Story: ISRO का ऑफर छोड़ पहले प्रयास में IPS बनी तृप्ति भट्ट
IPS Success Story: उत्तराखंड की रहने वाली तृप्ति भट्ट ने इंजीनियरिंग करने के बाद ISRO समेत विभिन्न सरकारी नौकरियों के ऑफर को छोड़ा। उन्होंने सिविल सेवाओं की तैयारी की और अपने पहले प्रयास में ही आईपीएस अधिकारी बनने में सफल रही।
IPS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में शुमार है। इस परीक्षा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे युवा तैयारी करते हैं। बड़ा सिलेबस और कई चरण की परीक्षा होने के साथ ही इस परीक्षा को पास करना मुश्किल होता है। हालांकि, फिर भी इस परीक्षा के लिए हर साल लाखों युवा तैयारी करते हैं, लेकिन सफलता केवल उनके हिस्से में आती है, जो इस परीक्षा को लेकर गंभीर होते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की रहने वाली तृप्ती भट्ट की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ISRO समेत विभिन्न सरकारी नौकरियों के ऑफर को छोड़ा और सिविल सेवाओं की तैयारी कर पहले प्रयास में ही आईपीएस अधिकारी बनने में सफल रही। इस लेख के माध्यम से हम तृप्ती भट्ट के जीवन के बारे में जानेंगे।
तृप्ति भट्ट का परिचय
तृप्ति मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली हैं। वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अपने जिले से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लिया और यहां से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
View this post on Instagram
ठुकराए 6 नौकरी के ऑफर
तृप्ति का पारिवारिक माहौल शैक्षणिक था। उन्होंने शुरू से ही तय कर लिया था कि उन्हें सरकारी सेवाओं में जाना है। वह इसके लिए तैयारी भी करती रही। इस दौरान उन्होंने ISRO की परीक्षा दी और पास कर ली। वहीं, इसके अलावा पांच अन्य परीक्षाएं दी और इस परीक्षा को पास कर लिया। हालांकि, बाद में उन्होंने सिविल सेवाओं में जाने का मन बनाया और इसके लिए तैयारी शुरू की।
View this post on Instagram
पहले प्रयास में हासिल की 165वीं रैंक
तृप्ति ने दिन-रात सिविल सेवाओं की तैयारी की और साल 2013 में अपना पहला प्रयास किया। अपने पहले प्रयास में ही वह प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की परीक्षा को पास करते हुए फाइनल लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने अंतिम सूची में 165वां रैंक प्राप्त किया, जिसके बाद उन्हें IPS सेवा मिली। वर्तमान में वह उत्तराखंड राज्य में अपनी सेवाएं दे रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नियमित रूप से पढ़ने और अधिक से अधिक रिविजन करने की सलाह देती हैं।
View this post on Instagram
खेलों में भी रही हैं अव्वल
तृप्ति अपने करियर में खेलों में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने कराटे और ताइक्वांडो भी सीखा है। इसके साथ ही वह बैटमिंटन और मैराथन में भी पदक जीत चुकी है। वहीं, वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके द्वारा किए गए पोस्ट को लोग खूब पसंद करते हैं।
पढ़ेंः Success Story: नौकरी के साथ-साथ की तैयारी, सीमित समय में पढ़कर DSP बने अलोक गुप्ता
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.