ISRO Recruitment 2023: इसरो में 65 साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, 24 मई तक करें आवेदन
ISRO Recruitment 2023 : इसरो ने 65 साइंटिस्ट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदावर 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं . पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता औरअन्य जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ें.
ISRO Recruitment 2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आइसीआरबी ने सिविल इलेक्ट्रिकल रेफ्रीजेरेशन और ए/सी एण्ड आर्किटेक्चर विभागों में साइंटिस्ट और इंजीनियर के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स नीचे पढ़ें.
ISRO Recruitment 2023 ओवरव्यू :
| भर्ती संस्थान का नाम | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
| पद का नाम | साइंटिस्ट / इंजीनियर |
| पदों की संख्या | 65 |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 4 मई 2023 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मई 2023 |
| फीस पेमेंट की अंतिम तिथि | 26 मई 2023 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | http://www.isro.gov.in |
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
ISRO Recruitment 2023 पदों का विवरण :
| पद का नाम | पदों की संख्या | शैक्षिक योग्यता |
| साइंटिस्ट/ इंजीनियर (sc) (सिविल) | 39 | न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष या सीजीपीए 6.84/10 |
| साइंटिस्ट/ इंजीनियर (sc) (इलेक्ट्रिकल) | 14 | न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष या सीजीपीए 6.84/10 |
| साइंटिस्ट/ इंजीनियर (sc) ( रेफ्रिजरेशन और ए / सी) | 09 | बीई / बीटेक या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन या संबद्ध विषयों के साथ ऐच्छिक या किसी भी सेमेस्टर में मुख्य विषय के रूप में न्यूनतम 65% अंकों या सीजीपीए 6.84 / 10 के साथ समकक्ष। |
| साइंटिस्ट/ इंजीनियर (sc) (आर्किटेक्चर) | 01 | कम से कम 65% के साथ आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री या सीजीपीए 6.84/10 और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ रजिस्ट्रेशन |
| साइंटिस्ट/ इंजीनियर (sc) (औटोनोमस) | 01 | न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष या सीजीपीए 6.84/10 |
| साइंटिस्ट/ इंजीनियर (sc) (आर्किटेक्चर) (औटोनोमस) | 01 | कम से कम 65% के साथ आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री या सीजीपीए 6.84/10 और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ रजिस्ट्रेशन |
ISRO Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन ?
स्टेप-1 : इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें
स्टेप-2 : आवेदन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : अब मांगे गए विवरण को दर्ज करें
स्टेप-4 : अब फार्म सबमिट करें
स्टेप-5 : भविष्य की आवश्यकता के लिए फार्म का प्रिंट आउट लें ले.
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com