JAC Class 10th Scrutiny 2024: झारखंड बोर्ड हाईस्कूल स्क्रूटनी की लेटेस्ट अपडेट, जानें कैसे बढ़ेंगे नंबर
JAC Class 10th Scrutiny 2024: झारखण्ड बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड की ओर से 4 लाख छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए है. जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है वे स्टूडेंट्स अपने उत्तर पुस्तिका को रीचेक करा सकते है. स्क्रूटनी से जुड़ी हर एक डिटेल्स आप यहां देख सकते है.
Jharkhand Board 10th Result 2024: झारखण्ड बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखण्ड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो छात्र अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखें है वे अपना झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है.
Check Jharkhand 10th Result 2024 - Declared
आपको बता दें कि इस साल झारखण्ड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 6 से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गयी थी. जिसमें 4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा में शामिल जिन छात्रों के अंक कम आये है या वे अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है ऐसे छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते है. इस आर्टिकल में हम स्क्रूटनी से जुड़ी हर एक डिटेल्स बताने जा रहे है.
यह भी देखें: झारखंड बोर्ड दसवीं रिजल्ट यहां देखें, ये रहा डायरेक्ट रिजल्ट लिंक
Jharkhand Board 10th Result 2024 (ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट)
जेएसी 10वीं के परिणाम कल, 19 अप्रैल, 2024 को घोषित होने वाले हैं. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकते है. रिजल्ट वेबसाइटों की लिस्ट नीचे दी गयी है-
- jac.jharkhand.gov.in
- jacresults.com
- Jharkhand Board Result 2024
- Jharkhand Board Class 10th Result 2024
जेएसी 10वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
छात्र ध्यान दें कि बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे, तभी झारखण्ड बोर्ड की ओर से छात्र को सफल घोषित किया जाता है.
अपने रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र क्या करें
इसके अलावा, छात्रों को संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी. यदि वे अपने अंकों से हैं तो वे स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जेएसी 10वीं परिणाम 2024 घोषित कर दिया है. परिणाम जांच फॉर्म अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में आ सकता है.
स्क्रूटनी की क्या है प्रक्रिया
छात्रों को बता दें कि अभी स्क्रूटनी की कोई ऑफिसियल सूचना नहीं आई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में आ सकता है. छात्र झारखंड अधिविध परिषद की ऑफिसियल वेबसाइट पर या jharupdate.com पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
| बोर्ड एग्जाम | 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 |
| रिजल्ट डेट | 19 अप्रैल 2024 |
| स्क्रूटनी आवेदन की डेट | |
| स्क्रूटनी शुल्क | ₹750/- प्रति विषय |
स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए कैसे करें आवेदन
स्क्रूटनी के लिए आवेदन केवल उत्तर पुस्तिका (लिखित परीक्षा) के लिए की जाती है. स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की हर एक डिटेल्स नीचे दी गयी है-
- छात्र प्रैक्टिकल एवं इंटरनल एसेसमेंट में प्राप्त अंक के लिए स्क्रुटनी के तहत आवेदन नहीं किया जा सकता है.
- परीक्षार्थी को सभी विषय के लिए अलग-अलग शुल्क देने होंगे.
- प्रत्येक विषय के लिए स्क्रूटनी शुल्क 750/- रुपये है.
- छात्र को आवेदन के लिए रोल नंबर एवं जन्मतिथि की आवश्यकता होगी.
- छात्र स्कूटनी के लिए jharupdate.com पर से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
- स्क्रुटनी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अवश्य देखें.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.