JEE Main Session 1 Correction 2027: जेईई मेन्स 2026 फॉर्म करेक्शन विंडो का लिंक एक्टिव, jeemain.nta.nic.in पर 29 नवंबर तक करें करेक्शन
JEE Main 2027 Form Correction Window Link Active: JEE Main 2027 फॉर्म में करेक्श करने की विंडो के लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। सभी छात्र 29 नवंबर 2026 तक jeemain.nta.nic.in पर अपने भरे हुए फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। यहां नीचे से डायरेक्ट लिंक पाएं।
NTA JEE Main 2027 Form Correction Window Open: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE (Main) 2027 Session 1 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंडो के लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन छात्रों ने सेशन-1 के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक जमा कर दिए है, वे अब 27 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर निर्धारित डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं।
साछ ही, छात्रों को यह केवल एक बार (One-Time) मिलने वाला मौका है। एक बार करेक्शन को सबमिट करने के बाद फॉम फ्रीज (Lock) कर दिया जाएगा। साथ ही, लास्ट डेट के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव या ऑफलाइन अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
JEE Main 2027 Application Form Correction
Important Update for JEE (Main) 2027 Aspirants! The Correction Window for the JEE (Main) 2027 Session-1 Application Form is now OPEN. Candidates can edit the particulars in their submitted application forms (as per the public notice) from 27 November to 29 November 2026, 11:50pm. Check all slides to know what details can be corrected. Make your corrections here: https://t.co/tmqRWzsZnE Email: jeemain@nta.ac.in Helpline: 011-40759000 / 1800-180-4747 JEE (Main) 2027 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! JEE (Main) 2027 सत्र-1 (Session-1) के आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो (Correction Window) अब खुल गई है। अभ्यर्थी 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक (सार्वजनिक सूचना के अनुसार) अपने जमा किए गए आवेदन पत्रों के विवरण में सुधार कर सकते हैं। किन-किन विवरणों में सुधार किया जा सकता है, यह जानने के लिए सभी स्लाइड्स देखें। सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://t.co/tmqRWzsZnE ईमेल: jeemain@nta.ac.in हेल्पलाइन: 011-40759000 / 1800-180-4747 #JEEMain2027 #NTA #JEEMain #CorrectionWindow @EduMinOfIndia
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 27, 2026
JEE Main 2027 Application Correction Window: Details candidates can correct
NTA द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छात्र नीचे दी गई डिटेल्स से जानें की किन-किन चीजों में बदलाव किया जा सकता हैं।
- इन तीनों में से कोई एक डिटेल्स: छात्र का नाम, पिता का नाम या माता का नाम, इनमें से केवल किसी एक में ही बदलाव को अनुमति दी जाएगी।
- शैक्षणिक व एलिजिबिलिटी डिटेल्स (सभी): 10वीं या समकक्ष डिटेल्स, 12वीं या समकक्ष डिटेल्स तथा स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी (State Code of Eligibility) में बदलाव किया जा सकता है।
- एग्जाम शहर: स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर एग्जाम शहर के ऑप्शन में करेक्शन किया जा सकता है।
- व्यक्तिगत व अन्य डिटेल्स (सभी): जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, सब-कैटेगरी / PwBD (यदि UDID पोर्टल से वेरिफाइड न हो), हस्ताक्षर और एग्जाम का मोड में बदलाव किया जा सकता है।
- पेपर का ऑप्शन: पेपर-1, पेपर-2A या पेपर-2B के ऑप्शन में बदलाव या पेपर जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
JEE Mains Form Correction 2027: Details that cannot be corrected
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय फिल की गई कुछ डिटेल्स में करेक्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। इन डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे देखें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पता नहीं बदले जा सकते हैं।
- स्थायी और वर्तमान पता तथा आपातकालीन संपर्क डिटेल्स में बदलाव नहीं होगा।
- छात्र का फोटोग्राफ सामान्यतः एडिट नहीं किया जा सकता।
JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए करेक्शन लिंक - यहां क्लिक करें
jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन में करेक्शन कैसे करें?
छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- JEE (Main) 2027 Session 1 Application Correction के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन करें।
- अनुमन्य फील्ड्स में आवश्यक करेक्शन करें।
- साथ ही, लागू होने पर अतिरिक्त फीस का भुगतान करें।
- सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद अपडेटेड कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े:
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.