Jharkhand Board 10th Topper List 2024: झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से 10वीं बोर्ट की परीक्षा के बाद सभी कॉपियों का मूल्यांकन हो गया है। ऐसे में 19 अप्रैल को को परिणाम जारी हो गया है। इस बार कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पहली डिविजन में कुल 54.20 पर्सेंट छात्रों ने जगह बनाई है। सेकेंड डिवीजन में 40.63 पर्सेंट व तीसरी डिवीजन में 5.17 पर्सेंट छात्रों ने जगह बनाई है। इस बार परीक्षा में कुल 91 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 89.70 पर्सेंट लड़के पास हुए हैं। ऐसे में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में टॉपर की बात करें, तो ज्योत्स्ना ज्योति ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
Check Jharkhand 10th Result 2024 - Declared
इस बार बोर्ड परीक्षा में 2,05,110 छात्रों ने पहली डिवीजन प्राप्त की है, जबकि 1,53,733 छात्रों ने सेकेंड डिविजन हासिल की है। वहीं, 19,555 छात्रों ने थर्ड डिविजन पर जगह बनाई है। इस बार 4,21,678 छात्रो ने आवेदन किया था, जिसमें से 4,18,623 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
बीते वर्ष काउंसिल की ओर से मई में 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया गया था। हालांकि, इस बार JAC बोर्ड का परिणाम जल्दी जारी किया गया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर पहुंच परिणाम देख सकते हैं। ऐसे में हम इस लेख के माध्यम से इस वर्ष की टॉपर लिस्ट की साथ बीते वर्षों में झारखंडे के 10वीं बोर्ड की टॉपर लिस्ट भी देखेंगे। साल 2023 व 2022 में जिन छात्रों ने टॉप किया था, उनकी सूची भी इस लेख में दी गई है।
Jharkhand Board 10th Topper List 2024: साल 2024 में इन छात्रों ने लहराया है परचम
बोर्ड परीक्षा 2024 में परचम लहराने वाले टॉपर्स के नाम और उनके पास प्रतिशत यहां देखें। इसके साथ ही झारखंड में जिलेवार(Districtwise) टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
नोटः जल्द ही यह लिस्ट अपडेट होगी। नवीनतम जानकारी के लिए यहां देखते रहें। छात्रों को टॉपर्स व उनके अंकों के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
टॉप 3 में छात्राओं ने बाजी मारी तीनों टॉपर इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की हैं, जिसमें पहले टॉपर ज्योत्स्ना ज्योति 99.2% अंकों के साथ रही हैं। वहीं, दूसरी टॉपर सना संजोरी 98.6% और तीसरी टॉपर करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4% अंकों के साथ रही हैं। करिश्मा और सृष्टि, दोनों ही हजारीबाग से ही हैं।
झारखंड का सिंहभूम जिला 94.075 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है। वहीं, हजारीबाग 93.83 पास प्रतिशत के साथ दूसरे व गिरिडिह जिला 93.44 पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
रैंक | छात्रों का नाम | प्राप्त अंक/प्रतिशत |
1 | ज्योत्स्ना ज्योति | 99.2 |
2 | सना संजोरी | 98.6 |
3 | करिश्मा कुमारी | 98.4 |
3 | सृष्टि सौम्या | 98.4 |
4 | प्रतिभा महतो | 491 अंक |
4 | सुमित कुमार महतो | 491 अंक |
4 | सुप्रिया कुमारी | 491 अंक |
5 | संभवी सुहाना | 490 अंक |
5 | सक्षम वर्मा | 490 अंक |
5 | फिजा फातिमा | 490 |
Jharkhand Board 10th Topper List 2023: बीते वर्ष इन छात्रों ने लहराया था परचम
रैंक | नाम | मार्क्स |
1 | श्रेया सोनगिरी | 490 |
2 | सौरभ कुमार पॉल | 489 |
3 | दीक्षा भारती | 488 |
4 | दीप मित्रा | 488 |
5 | मनीष सिंह | 487 |
Jharkhand Board 10th Topper List 2022: साल 2022 में टॉप करने वाले छात्र
झारखंड में साल 2022 में इन छात्रों ने लहराया था परचम। नीचे छात्रों के नाम के साथ उनके अंकों की सूची दी गई है। आपको बता दें कि पहली रैंक पर कुल छह छात्रों ने टॉप किया था ।
टॉपर्स के नाम | रैंक | मार्क्स |
अभिजित शर्मा, तनु कुमारी, तानिया शाह, रिया कुमारी,निशा वर्मा,नीशु कुमारी | 1 | 490 |
राहुल रंजन तिवारी व स्वेता कुमारी गुप्ता | 2 | 489 |
शिवम कुमार, रीना कुमारी, खुशी कुमारी,विशाल कुमार शर्मा, अभिजीत कुमार व मनीषा कुमारी | 3 | 488 |
नंदनी गुप्ता, कुमार प्रिंस व रितु | 4 | 487 |
10 छात्र | 5 | 486 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation