JPSC JSSC Exams Cancelled: झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी की एक साथ 22 परीक्षाएं रद्द

Last Updated: Aug 19, 2026, 16:29 IST

JPSC JSSC Exams Cancelled: झारखंड राज्य में एक साथ जेपीएससी और जेएसएससी की 22 परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। जिनमें से 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। 

JPSC JSSC Exams Cancelled: झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी की एक साथ 22 परीक्षाएं रद्द
JPSC JSSC Exams Cancelled: झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी की एक साथ 22 परीक्षाएं रद्द

JPSC Exam Cancelled: झारखंड सरकार ने स्टूडेंट द्वारा किए गए 25 दिन के प्रोटेस्ट के बाद बड़ी घोषणा की है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। जिसमें जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा भी शामिल है। वहीं 6 परीक्षाओं की जांच का कार्य CID को दे दिया गया है। 

झारखंड सरकार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने संंबंधित भर्तियों से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत वर्ष 2010 की कॉमर्शियल टैक्स (सीमित) परीक्षा से लेकर अब तक कुल 45 परीक्षाएं इस कार्रवाई के दायरे में आ गई हैं। 

परीक्षा सुधार के लिए भी 3 फैसले

  • जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी अनियमितता और कदाचार के मामलों की सुनवाई के लिए सरकार हाईकोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आग्रह करेगी, ताकि ऐसे मामलों की सुनवाई तेजी से पूरी हो सके।
  • जेपीएससी और जेएसएससी में इंटरनल मॉनिटरिंग सेल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य दोनों आयोगों की परीक्षा प्रक्रिया में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों पर आंतरिक स्तर पर नजर रखना होगा।
  • परीक्षा रिफॉर्म के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक को सदस्य बनाया जाएगा। इसे दो माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी होगी।

JPSC और JSSC की कुल 22 परीक्षाएं रद्द 

झारखंड सरकार के फैसले के बाद सिवल जज, सहायक वन रक्षक, सहायक लोक अभियोजक सहित कुल 22 परीक्षाएं रद्द की गई हैं। उम्मीदवार रद्द की गई भर्ती परीक्षाओं की पूरा विवरण नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

रद्द भर्ती परीक्षाओं के नाम

रिक्त पदों की संख्या

सिविल जज (Junior Division)

138

सहायक वन रक्षक (ACF)

78

सहायक लोक अभियोजक (APP)

160

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025

103

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा बैकलॉग 2025

45

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा बैकलॉग 2023

यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पोस्ट 

23

सहायक निदेशक/वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी नियमित एवं बैकलॉग 

15 

ड्रग इंस्पेक्टर 

30 

सहायक प्रोफेसर, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज

19 

व्याख्याता, राजकीय पॉलिटेक्निक/ राजकीय महिला पॉलिटेक्निक नियमित एवं बैकलॉग 

355

सहायक प्रोफेसर, सुपर स्पेशियलिटी, सरकारी मेडिकल कॉलेज

90

फूड सेफ्टी ऑफिसर 

56

सीडीपीओ

64

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023

342

फूड एनालिस्ट (खाद्य विश्लेषक)

2

डिप्टी डायरेक्टर, प्रॉसिक्यूशन 

1

प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष  

30

बॉयलर इंस्पेक्टर 

5

डायरेक्टर, राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी

1

छठी सीमित उप समाहर्ता प्रतियोगिता परीक्षा

50

जेएसएससी सीजीएल 2023 नियमिक एवं बैकलॉग 

2025

इसी के साथ अगले आदेश तक फूड एनालिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष, इंस्पेक्टर ऑफ फैक्टरीज, बॉयलर इंस्पेक्टर और डायरेक्टर की 6 परीक्षाएं अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 19, 2026, 16:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News