JPSC Prelims Question Paper 2026: डाउनलोड करें SET A, B, C और D के लिए GS पेपर 1, 2 PDF

Last Updated: Apr 20, 2026, 12:10 IST

JPSC Prelims Question Paper 2026: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को सामान्य अध्ययन (GS) पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सफलतापूर्वक किया गया। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब इस लेख से सभी सेटों (A, B, C और D) के प्रश्न पत्रों की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

JPSC Prelims Question Paper 2026
JPSC Prelims Question Paper 2026

JPSC Prelims Question Paper 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 19 अप्रैल 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब वे उम्मीदवार, जो आगामी जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या करने की योजना बना रहे हैं, प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, इस लेख में हमने GS पेपर 1 और GS पेपर 2 के सभी सेट—A, B, C और D—के प्रश्न पत्रों की PDF डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। इन प्रश्न पत्रों की मदद से अभ्यर्थी न केवल अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं, बल्कि आगामी चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी के लिए एक अच्छा स्टडी प्लान बना सकते हैं।

JPSC Prelims 2026 Question Paper PDF डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सभी सेटों के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

JPSC Prelims 2026 GS Paper 1 PDF Link

यहां क्लिक करें

JPSC Prelims 2026 GS Paper 2 PDF Link

जल्द अपडेट होगा

JPSC Prelims Question Paper 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के बारे में हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)

परीक्षा का नाम

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025

प्रश्न पत्रों की संख्या

2

प्रश्नों का प्रकार

वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

कुल प्रश्न

200

कुल अंक

400

परीक्षा तिथि

19 अप्रैल 2026

अवधि

2 घंटे (प्रत्येक पेपर)

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का

नेगेटिव मार्किंग

नहीं

विषय

  • पेपर 1 – सामान्य अध्ययन I 

  • पेपर 2 – सामान्य अध्ययन II

आधिकारिक वेबसाइट

jpsc.gov.in

JPSC Prelims Answer Key 2026 कब आएगी?

JPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 आमतौर पर परीक्षा के कुछ दिनों बाद जारी की जाती है। अनुमान है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2026 के चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती है। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा, और सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 12:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News