JSSC CGL Result 2024 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2023 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।JSSC CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमें झारखंड भर में प्रतिष्ठित सरकारी पदों के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर परिणाम पीडीएफ में दिया गया है, उन्हें अब दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Jharkhand CGL Exam Result PDF Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर जेएसएससी सीजीएल परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन?
दस्तावेज सत्यापन 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक दो पालियों में (पहली पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक) आयोजित किया जाएगा। आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा है कि दोनों पालियों के अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले दस्तावेज सत्यापन परीक्षा स्थल पर पहुंचें। यदि कोई अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नही हो पाता है तो वह 26 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते है, लेकिन इसके लिए उस अभ्यर्थी को अनुपस्थिति के कारणों का प्रामाणिक तथ्य आयोग के सामने प्रस्तुत करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्यक्रम (आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकोम, रांची) में आयोजित किया जाएगा।
Jharkhand JSSC CGL Result 2024 का अवलोकन
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा था। उम्मीदवारों की मेरिट सूची उनके अंकों के सामान्यीकृत अंकों (Normalized Points) के आधार पर तैयार की गई है।
संगठन का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) |
परीक्षा का नाम | झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE ) |
रिक्त पद | 2,107 |
जेएसएससी सीजीएल परिणाम 2024 | 4 दिसंबर 2024 |
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2024 | 21 और 22 सितंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jssc.nic.in/ |
Jharkhand CGL Result 2024 PDF कैसे डाउनलोड करें?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने CGL परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
www.jssc.nic.in पर विजिट करें। -
रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें:
होमपेज पर "JSSC CGL Result 2024" लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें। -
लॉगिन जानकारी भरें:
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। -
रिजल्ट देखें:
लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
PDF डाउनलोड करें:
स्क्रीन पर दिए गए "Download PDF" बटन पर क्लिक करें। फाइल को अपने डिवाइस में सेव कर लें। -
प्रिंट निकालें (यदि आवश्यक हो):
भविष्य के उपयोग के लिए PDF का प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation