Kolkata Metro Bharti 2023: मेट्रो में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, कोलकाता मेट्रो ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार अपरेंटिसशिप इंडिया की आधिकारिक साइट apprenticeshipindia.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार निर्धारित समय रहते अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर दें। उम्मीदवार भर्ती से संबधित अधिक जानकारी के लिए कोलकाता मेट्रों भर्ती नोटिफिकेशन देखें।
आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक,इस भर्ती के तहत कुल 125 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो योग्य एंव इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं,उन सभी उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। पात्रता, चयन प्रक्रिया से संबधित अन्य विवरण के लिए नीचे दिया गया हैं।
Kolkata Metro Bharti 2023 भर्ती नोटिफिकेशन
Kolkata Metro Bharti 2023 पदों की संख्या
- फिटर : 81 पद
- इलेक्ट्रीशियन: 26 पद
- मशीनिस्ट: 9 पद
- वेल्डर : 9 पद
Kolkata Metro Bharti 2023 योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास वैकल्पिक/अतिरिक्त विषय को छोड़कर औसतन न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं होना चाहिए और साथ ही आई.टी.आई. का डिप्लोमा भी होना अनिवार्य हैं।
Kolkata Metro Bharti 2023 आयु-सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Kolkata Metro Bharti 2023 आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।आपको बता दें आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नही किया जाएगा।
Kolkata Metro Bharti 2023 कहां आवेदन करें
ऑफिशिययल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा। मुख्य कार्मिक अधिकारी, मेट्रो रेल भवन, 33/1, जे.एल. नेहरू रोड, कोलकाता- 700071
उम्मीदवार ध्यान दीजिए,कोलकाता मेट्रो ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती से संबधित अन्य विवरणों के बारे में जानने के लिए,वे अपरेंटिसशिप इंडिया की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।