This is an archived article last updated on Dec 24, 2020. The information may be outdated.

मनचाहे करियर के लिए ज्वाइन करें दिल्ली विश्वविद्यालय के ये कोर्सेज

Last Updated: Dec 24, 2020, 18:57 IST

कभी कभी सही और समुचित जानकारी के अभाव में अधिकतर स्टूडेंट्स यह नहीं तय कर पाते हैं कि मनचाहा करियर शुरू करने के लिए वे किस यूनिवर्सिटी में और किस स्ट्रीम में एडमिशन लें. इस आर्टिकल में हम दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए छह सबसे प्रसिद्ध कोर्सेज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं.

Courses
Courses

अधिकतर स्टूडेंट्स के बीच पूरे साल दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज और कोर्सेज अक्सर चर्चा का विषय होते हैं. लेकिन विशेष रूप से, अपने एडमिशन सीजन के दौरान बेस्ट फैकल्टी और बेस्ट एकेडमिक कोर्सेज के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय सुर्खियों में रहता है. इस आर्टिकल में आपके लिए विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए छह सबसे प्रसिद्ध कोर्सेज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी पेश है. जो स्टूडेंट्स दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं उनकी सहूलियत के लिए इस आर्टिकल में हम कुछ रोजगारोन्मुखी प्रसिद्ध कोर्सेज की जानकारी दे रहे हैं. 

दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय को भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय माने जाने के पीछे कई कारण है. यह विश्वविद्यालय न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी प्रदान करता है बल्कि विद्यार्थियों की रूचि और प्रतिभा के अनुरूप सैकड़ों पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ एकेडमिक कोर्सेज तो ऐसे हैं जो हमेशा हाई डिमांड में होते हैं. इन कोर्सेज के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. इनमें से प्रमुख कोर्सेज का वर्णन निम्नलिखित है:

  • इंग्लिश ऑनर्स:

हाल के कुछ वर्षों में इंग्लिश ऑनर्स छात्रों के लिए बेहद रुचिकर कोर्स रहा है l इस कोर्स के दौरान न सिर्फ इंग्लिश लेखकों जैसे सेक्सपियर, जॉन कीट,विलियम वर्ड्स वर्थ आदि के विषय में पढ़ाया जाता है या उसका विश्लेषण किया जाता है बल्कि प्राचीन भारतीय लेखकों के विषय में भी पढ़ाया जाता है. डीयू में  प्रवेश परीक्षा (सीजेईटी) को अब हटा दिया गया है और इस पाठ्यक्रम में प्रवेश अब कट-ऑफ सिस्टम के माध्यम से मिलता है.

करियर ऑप्शन्स: इंग्लिश ऑनर्स के बाद छात्र आमतौर पर जर्नलिज्म, शिक्षण या अनुसंधान क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं.

इंग्लिश ऑनर्स के लिए टॉप कॉलेजेस: जीसस एंड मेरी कॉलेज, एलएसआर, हिन्दू, सेंट स्टीफेंस, गार्गी कॉलेज, हंस राज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, मिरांडा हाउस और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज.

इस कोर्स को करने के बाद प्रारंभिक अवस्था में औसतन 20-30 हजार मासिक वेतन वाली नौकरी मिलने की सम्भावना होती है.

  • पोलिटिकल साइंस ऑनर्स:

यदि आप अपने साथियों के साथ शासन  (गवर्नेंस) पर चर्चा करने में बहुत समय बिताते हैं और देश के संविधान और कानून में रुचि रखते हैं, तो राजनीति विज्ञान आपके लिए एक उपयुक्त पाठ्यक्रम है. दिल्ली विश्वविद्यालय का यह कोर्स छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है. राजनीति विज्ञान पूरी तरह से एक सैद्धांतिक पेपर है. इसमें दुनिया के विभिन्न देशों की राजनीतिक व्यवस्था के विषय में पढ़ाया जाता है. राजनीति विज्ञान के छात्र के रूप में ,स्कूल्स ऑफ पोलिटिकल थॉट्स,क्लासिकल पोलिटिकल फिलॉसोफी, इंटरनेशनल रीलेशन और डिप्लोमेसी आदि का आपको अध्ययन करना पड़ता है.

करियर ऑप्शन्स: पोलिटिकल साइंस से ऑनर्स करने वाले छात्र पोलिटिकल एडवाइजर,एनजीओ एवं सिविल सर्विसेज में अपना करियर बना सकते हैं. टीचिंग, जर्नलिज्म तथा सोसल रिसर्च के क्षेत्र में भी ऐसे छात्र जा सकते हैं. हायर स्टडीज में रूचि रखने वाले छात्र पोलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रीलेशन में मास्टर डिग्री कर सकते हैं.

पोलिटिकल साइंस ऑनर्स के लिए टॉप कॉलेजेस: लेडी श्री राम, हिंदू, हंस राज, दौलत राम कॉलेज, जीसस एंड  मैरी कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, किरोरी मल कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज.

इस कोर्स को करने वाले छात्र प्रारम्भिक अवस्था में 3-5 लाख सलाना पैकेज वाले जॉब पा सकते हैं.

  • इकोनॉमिक्स ऑनर्स:

दिल्ली विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स ऑनर्स  की भी बहुत ज्यादा मांग है. यदि आपको आंकड़ों से खेलना और वित्तीय सिद्धांतो का विश्लेषण करना अच्छा लगता है तो यह विषय आपके लिए परफेक्ट है. एक अर्थशास्त्री एक राष्ट्र के विकास में एक महान भूमिका निभाता है.इसलिए इस विषय से ऑनर्स आपको आपके विशिष्ट भूमिका में मौद्रिक लाभ भी पहुंचता है. 

करियर ऑप्शन्स: इकोनॉमिक्स ऑनर्स वाले छात्र,इकोनॉमिक्स विशेषज्ञों की तलाश कर रहे सरकारी उद्यमों, निजी कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रम, वित्त क्षेत्र, बैंकिंग फर्मों तथा व्यावसायिक पत्रिकाओं के साथ काम कर सकते हैं.

इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए टॉप कॉलेजेस: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हिंदू, हंसराज, सेंट स्टीफंस, एलएसआर, जेएमसी, केएमसी, मिरांडा हाउस और शहीद भगत सिंह कॉलेज.

इस कोर्स को करने के बाद प्रारंभिक अवस्था में औसतन 4-5 लाख सलाना पैकेज वाली नौकरी मिलने की सम्भावना होती है.

  • बीकॉम ऑनर्स:

मैथ्स वाले छात्रों के लिए बीकॉम ऑनर्स मुख्य आकर्षण होता है. दिल्ली विश्वविद्यालय का यह कोर्स  प्रत्येक वर्ष अपने बढ़ते कट ऑफ के लिए प्रसिद्द है. बीकॉम के छात्रों को फाइनांस अकाउंटिंग,बिजनेस स्टेटिक्स,माइक्रो एकोनोमिक्स,बिजनेस लॉ,कार्पोरेट अकाउंटिंग,कार्पोरेट टैक्स आदि का अध्ययन करना होता है.

करियर ऑप्शन्स: बीकॉम ऑनर्स वाले छात्र किसी भी निजी या सरकारी संस्थान के लिए कॉमर्स के किसी भी उपरोक्त धाराओं में विशेषज्ञ के रूप में काम कर सकते हैं. वे अकाउंट या मैनेजमेंट  अधिकारी के रूप में भी काम कर सकते हैं। ऑडिटिंग या बैंकिंग में भी अपना करियर बना सकते हैं.

बीकॉम ऑनर्स के लिए टॉप कॉलेजेस: एसआरसीसी, एलएसआर, हिंदू, हंसराज, किरोरी मल कॉलेज, वेंकटेश्वर कॉलेज और इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज.

बीकॉम ऑनर्स करने के बाद प्रारंभिक अवस्था में औसतन 3-5 लाख सलाना पैकेज वाली नौकरी मिलने की सम्भावना होती है.

  • साइकोलॉजी ऑनर्स:

यदि आप मानव मन के विषय में जानने की जिज्ञाषा रखते हैं तो आपको साइकोलॉजी विषय से ऑनर्स करना चाहिए. इसके अंतर्गत मन की प्रक्रियाओं, उद्देश्यों, भावनाओं, संघर्ष के समाधान, संकट प्रबंधन, सामूहिक सोंच, प्रेरणा और मन की प्रकृति आदि का अध्ययन किया जाता है. दिल्ली विश्वविद्यालय में इसे एक विषय के रूप में चुनने के तीन विकल्प दिए गए हैं -

  • बीए ऑनर्स (साइकोलॉजी)
  • बीए ऑनर्स (अप्लाइड साइकोलॉजी)
  • बीए (प्रोग्राम) साइकोलॉजी पेपर

करियर ऑप्शन्स:  साइकोलॉजी विषय से ऑनर्स करने वाले छात्र,बाल मनोवैज्ञानिक, नैदानिक मनोवैज्ञानिक, परामर्शदाता, फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक, स्वास्थ्य मनोवैज्ञानिक, औद्योगिक मनोवैज्ञानिक, तंत्रिका विज्ञानी, स्कूल मनोवैज्ञानिक, सामाजिक मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल मनोविज्ञानी आदि के रूप में काम कर सकते हैं.

साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए टॉप कॉलेजेस: महिलाओं के लिए लेडी श्री राम कॉलेज (बेसिक साइकोलॉजी), बीआर अंबेडकर कॉलेज (एप्लाइड साइकोलॉजी), दौलत राम कॉलेज (बेसिक साइकोलॉजी), गार्गी कॉलेज (एप्लाइड साइकोलॉजी), आईपी कॉलेज फॉर विमेन (बेसिक साइकोलॉजी), कमला नेहरू कॉलेज,श्री अरबिंदो कॉलेज (एप्लाइड साइकोलॉजी), केशव महाविद्यालय, जीसस एंड मैरी कॉलेज (बेसिक साइकोलॉजी)

इस कोर्स को करने के बाद प्रारंभिक अवस्था में औसतन 2-3 लाख सलाना पैकेज वाली नौकरी मिलने की सम्भावना होती है.

  • जर्नलिज्म ऑनर्स:

जर्नलिज्म में ऑनर्स दिल्ली विश्वविद्यालय के सिर्फ 6 कॉलेजों से ही कराये जाते हैं. इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों के पास जर्नलिज्म,डोक्युमेंट और रेडियो प्रोजेक्ट की समुचित जानकारी होनी चाहिए. शूटिंग से लेकर एडिटिंग तक सबकुछ इस पाठ्यक्रम का हिस्सा है.

करियर ऑप्शन्स: जर्नलिज्म ऑनर्स वाले छात्र एक रिपोर्टर, लेखक या शोधकर्ता के रूप में कार्य कर सकते हैं. छात्र मूवी बनाने और पटकथा लेखन में हायर स्टडीज का विकल्प भी अपना सकते हैं.

जर्नलिज्म ऑनर्स के लिए टॉप कॉलेजेस: दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स और कॉमर्स, आईपी कॉलेज फॉर विमेन, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज और महिलाएं महाराजा अग्रसेन कॉलेज.

इन छह महाविद्यालयों में से, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन को बीएमएमएमसी (मास मीडिया और मास कम्युनिकेशन ) पाठ्यक्रम प्रदान करने वाला भारत का एकमात्र महिला कॉलेज होने का गौरव प्राप्त है.

जर्नलिज्म का कोर्स करने के बाद प्रारंभिक अवस्था में औसतन 3-4 लाख सलाना पैकेज वाली नौकरी मिलने की सम्भावना होती है.

जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.

अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक

स्वयं प्रभा डीटीएच चैनल्स के जरिये स्टूडेंट्स करें घर बैठे पढ़ाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी को स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनाते हैं ये 6 कारण

First Published: Dec 24, 2020, 18:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News