सीतामढ़ी की बिटिया ने बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान, पिता बेचते हैं दूध

Last Updated: Mar 23, 2026, 19:29 IST

BSEB 12th Result 2026 Sakshi Kumari: बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीतामढ़ी के मेजरगंज की साक्षी कुमारी ने बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2026 में 479 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। 

BSEB 12th Result 2026 Sakshi Kumari
BSEB 12th Result 2026 Sakshi Kumari

BSEB 12th Result 2026 Sakshi Kumari: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 26 में से 19 लड़कियों नेे टॉप किया है। इनमें सीतामढ़ी के मेजरगंज की साक्षी कुमारी ने 479 अंक (95.80 प्रतिशत) हासिल कर कीर्तिमान रचने का काम किया। बेेटी की तरक्की होने से आज मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। 

कौन है साक्षी कुमारी? 

साक्षी कुमारी का जन्म बिहार के  सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में हुआ। वह बेहद साधारण परिवार से आती है। उनके पिता का नाम दिनेश कुमार सुधा है, जो दूध बेचने का काम करते हैं। उनकी माता परिवार की जिम्मेदारी संभालती है। सीमित संसधानों के बावजूद परिवार ने साक्षी को हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। साक्षी के पिता बताते हैं कि बेटी पढ़ाई में शुरू से ही  होशियर रही है। वह अपने जीवन में अनुशासन को हमेशा महत्व देती है। साक्षी का बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में दूसरा स्थान से घर और पूरे गांव में खुशी का माहौल है, जो मेहनत करने वालों के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है। 

साक्षी कुमारी रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ती थी 

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली साक्षी कुमारी ने सफलता के इस मुकाम को पाने के लिए लगातार मेहनत की। मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटी। वह सेल्फ स्टडी के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई का सहारा लेती थी। रोजाना 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करना उनकी आदत में शामिल था। साक्षी कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटकी, जिसका रिजल्ट आज हम सभी के सामने हैं। 

ये भी पढ़ें: BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 19 छात्राओं ने किया टॉप

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 23, 2026, 19:29 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News