MIDC Recruitment 2023 Notification: एमआईडीसी भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है और आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल midcindia.org पर 25 सितंबर 2023 तक सक्रिय रहेगी। एमआईडीसी भर्ती अधिसूचना के तहत ग्रुप ए, बी और सी के कुल 802 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
इस लेख में, हमने एमआईडीसी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ, आवेदन लिंक, रिक्ति विवरण, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण प्रदान किए हैं।
MIDC Recruitment 2023 Notification: हाइलाइट
एमआईडीसी भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत ग्रुप ए, बी और सी की 802 रिक्तियों की घोषणा की है। एमआईडीसी भर्ती 2023 के बारे सभी जानकारी यहां देख सकते हैं:
संगठन का नाम | महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम |
पोस्ट का नाम | समूह ए, बी, और सी |
रिक्त पदों की संख्या | 802 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन करने का तारीका | ऑनलाइन |
आवेदन तिथियां | 2 सितंबर-25 सितंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, प्रमाणपत्र सत्यापन |
नौकरी करने का स्थान | महाराष्ट्र |
एमआईडीसी आधिकारिक वेबसाइट | midcindia.org |
MIDC Bharti 2023 Apply Online Link | |
|
|
MIDC Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर एमआईडीसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट midcindia.org पर जाएं।
- होम पेज पर MIDC Recruitment 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को भरे।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- अंत में, इसका एक प्रिंटआउट लें।
एमआईडीसी भर्ती 2023: आवेदन शुल्क
एमआईडीसी भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यहां यहां चेक करें:
- सामान्य श्रेणी: 1000/- रुपये
- पिछड़ा वर्ग: 900/- रुपये
MIDC Recruitment 2023: आयु-सीमा
उम्मीदवारों के लिए श्रेणी-वाइज आयु सीमा नीचे दी गई है।
वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
सामान्य श्रेणी | 18 | 40 |
पिछड़ा वर्ग | 18 | 45 |
एमआईडीसी भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया
एमआईडीसी भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- ऑनलाइन परीक्षा
- प्रमाणपत्र सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Comments
All Comments (0)
Join the conversation