MP Apex Bank Recruitment 2023: मध्यप्रदेश के सहकारी बैंक में निकली 600 से अधिक भर्तियां,यहां देखें पूरी डिटेल
MP Apex Bank Recruitment 2023: एमपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (Apex Bank) ने 35 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में 600 से अधिक अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी।
MP Apex Bank Recruitment 2023: मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (Apex Bank) ने 35 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में अधिकारियों की विभिन्न श्रेणियों और ग्रेड के लिए एमपी एपेक्स बैंकों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की। बैंक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 638 पदों पर आधिकारियों की नियुक्ति करेगा। जिनमें कम्प्यूटर प्रोग्रामर, वित्तीय विश्लेषक, विपणन अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, शाखा निरीक्षक, शाखा प्रबंधक, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, उप अभियंता, सांख्यिकी अधिकारी, लेखाकार एवं अन्य पद शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नही किया है,वे Apex Bank की आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिन तिथि 09 अप्रैल 2023 है।
आपको बता दें कि इंजीनियरिंग डिग्री धारक इस एमपी एपेक्स बैंक की नौकरियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के किसी भी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (MP cooperative Bank Recruitment 2023) में नियुक्त किया जाएगा।उम्मीदवार पात्रता ,आवेदन कैसे करें और चयन प्रक्रिया के बारे में तमाम जानकारी यहां देख सकते हैं।
| MP cooperative Bank Recruitment 2023 PDF डाउनलोड करने के लिए | यहां क्लिक करें |
जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक वैध ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से 500 रुपये और 250 रुपये के शुल्क जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान/6वें वेतनमान दोनों में वेतनमान दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन फाइनल मेरिट लिस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि के संबंध में बैंक (Apex Bank Bharti) ) ने अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की है।
| MP cooperative Bank Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक | क्लिक करें |
MP Apex Bank Recruitment 2023 का विवरण
| संगठन का नाम | एमपी राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (एपेक्स बैंक) |
| पदों के नाम | कंप्यूटर प्रोग्रामर, वित्तीय विश्लेषक, विपणन अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, शाखा निरीक्षक, शाखा प्रबंधक, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, उप अभियंता, सांख्यिकी अधिकारी, लेखाकार और अन्य |
| रिक्तियों की संख्या | 638 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | 10 मार्च 2023 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 9 अप्रैल 2023 |
| आधिकारिक वेबसाइट | apexbank.in |
रिक्त पदों के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देखें।
Also Read: MP Apex Bank Recruitment 2023 for Officer Grade, Get Details Here
एमपी सहकारी बैंक 2023 रिक्त पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| कंप्यूटर प्रोग्राम | 35 |
| वित्तीय विश्लेषक | 35 |
| मार्केटिंग अधिकारी | 29 |
| आंतरिक लेखा परीक्षक | 25 |
| आंतरिक निरीक्षक | 17 |
| कार्यालय अधीक्षक | 12 |
| शाखा निरीक्षक | 17 |
| शाखा प्रबंधक | 367 |
| सहायक मुख्य पर्यवेक्षक | 27 |
| उप अभियंता | 08 |
| सांख्यिकी अधिकारी | 15 |
| अकाउंटेंट | 38 |
| कंप्यूटर प्रोग्राम | 13 |
| कुल | 638 |
एमपी एपेक्स बैंक शाखा प्रबंधक और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
पदों के लिए पात्र एंव इच्छुक आवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक / ग्रेजुएट / पीजी डिग्री / बीसीए / एमसीए / एमई / एमटेक / सीए / आईसीडब्ल्यूए पास होना चाहिए ।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट/लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क और एससी / एसटी / पीएच उम्मीदवारों को 250 रुपये ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रकिया
बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/mprsbmfeb23 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार MP Cooperative Bank Recruitment 2023 अधिसूचना देखें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.