पन्ना की प्रतिभा ने दिखाई अपनी ‘प्रतिभा’, 499 अंक लाकर एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रचा इतिहास
MP Board 10th Result 2026 Topper: मध्य प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2026 में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।
MP Board 10th Result 2026 Topper: कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तबीयत से तो उछालों यारों। मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रतिभा सिंह की कहानी भी कुछ यही कहती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह ने एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल कर परिवार और देश का नाम रोशन किया। प्रतिभा कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की एक जीती-जागती मिसाल है। आज प्रतिभा के टॉप करने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है।
कौन है प्रतिभा सिंह?
प्रतिभा सिंह सोलंकी का जन्म मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के हिनौती गांव में हुआ। प्रतिभा ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप कर 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। वह बेहद साधारण परिवार से आती हैं। प्रतिभा के पिता ग्राम रोजगार सहायक हैं। उनके घर में हमेशा संसाधनों की कमी रही, लेकिन परिवार ने प्रतिभा को पढ़ाई के लिए हमेशा मोटिवेट किया। पिता बताते हैं कि बेटी हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रही है। आज इसी के बूते प्रतिभा ने अपने नाम का मान रखते हुए एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप किया।
प्रतिभा सिंह ने कैसे किया टॉप?
प्रतिभा के एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करने के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति रही है। प्रतिभा सिंह सोलंकी रोजाना रात 8 से 11 बजे तक पढ़ती थी और सुबह के समय भी 2 घंटे रोजाना पढ़ाई को देती थीं। इसके बाद रिवीजन करती थी। आज इसी की बदौलत मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अब एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। दीपिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, टीचर्स और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.