एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
MP Board Class 12th Result Roll Number and Name: MPBSE यानि कि एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर पहुंच अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और नाम का इस्तेमाल करना होगा। किस प्रकार आप रिजल्ट देख सकते हैं, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
mp 10th result 2025: मैथ्स साइंस ग्रुप में किसने किया है टॉप
रैंक 1-प्रियल द्विवेदी, 492/500
रैंक 2-हर्ष पांडे , 490/500
सरफराज पटेल, 490/500
रैंक 3- मंदाकिनी पांडे, 489/500
रैंक 4-यश सूर्यन , 488/500
कार्तिक गुप्ता, 488/500
रैंक 5
तान्या साहू , 487/500
सोनू हिंगवे, 487/500
MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस जिले का रहा सबसे खराब प्रदर्शन
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस बार दमोह जिले का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। जिले के कुल पास प्रतिशत की बात करें, तो इस बार 48.05 प्रतिशत रेगुलर और 8.13 फीसदी निजी छात्र पास हुए हैं।
MPBSE MP Board Result 2025: जून में मिलेगा दूसरा मौका
ऐसे छात्र, जो फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इस व्यवस्था को नई शिक्षा नीति के तहत लागू किया गया है।
MP Topper List 2025 Class 12: किस स्ट्रीम से किसने किया टॉप
एमपी बोर्ड 12वीं में अलग-अलग स्ट्रीम में अलग-अलग टॉपर बने हैं। इसमें ऑवरऑल प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है।
आर्ट्स - अंकुर यादव
मैथ्स साइंस ग्रुप : प्रियल द्विवेदी (कुल मिलाकर टॉपर भी)
साइंस बायो ग्रुप : गार्गी अग्रवाल
कॉमर्स : रिमझिम करोथिया
एग्रीकल्चर: हरिओम साहू।
वहीं, पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर हैं।
MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं का क्या रहा रिजल्ट
पंजीकृत: 604402
अनुपस्थित: 1828
उपस्थित: 602574
रद्द: 559
रोका गया: 64
परिणाम घोषित: 601951
पास: 448807
पास प्रतिशत: 74.48 प्रतिशत
असफल: 153144
MP Topper List 2025 Class 12: किस स्ट्रीम से किसने किया टॉप
रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | जिला |
1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4 | 492 | सतना |
2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2 | 491 | ग्वालियर |
3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0 | 490 | सतना |
मंडला जि
MP Board Class 12th Result Roll Number and Name: नरसिंह पुर जिले ने किया है टॉप
एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार नरसिंहपुर जिले ने टॉप किया है। यहां कुल 76.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। यह लगातार तीसरी बार है, जब जिले ने टॉप स्थान बनाए रखा है।
mpbse mponline gov in result 2025: 12वीं में कितने छात्र हुए पास
इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट बेहतर रहा है। 12वीं कक्षा में 74.48 पर्सेंट छात्रों ने परीक्षा पास की है।
MP Board 12th Toppers List 2025: किसने किया टॉप
एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार सतना जिले की रहने वाली प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में उनके कुल 98.4 फीसदी अंक हैं।
मंडला जिले ने बनाई दूसरी स्थान पर जगह
एमपी बोर्ड में इस बार मंडला जिले दूसरा स्थान पर जगह बनाई है। यहां कुल 89.83 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन
इस बार निजी स्कूलों की तुलना में 12वीं में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
how to check mp board result: कैसे देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपने एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए विभिन्न चरणों का इस्तेमाल कर सकते हैंः
-सबसे पहले आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर पहुंचें।
-यहां होमपेज पर आपको एमपी बोर्ड12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना है।
-अब एक नया पेज खुलेगा और यहां आपको 12वीं का रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-पोर्टल पर जरूरी जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।
-आप अपनी मार्कशीट को भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं। इसके तहत आप मार्कशीट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। वहीं, आप रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं या फिर आप इसे पीडीएफ में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
mpbse mponline gov in result 2025: बीते वर्ष कितने छात्र हुए थे पास
एमपी बोर्ड 12वीं में साल 2024 में कुल 2,92,799 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की थी। वहीं, 10,92,238 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की और 422 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की थी।
कितने छात्रों ने दी है परीक्षा
एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार कुल 7,06,475 छात्रों ने परीक्षा दी है। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार करने वाले छात्रों की संख्या का आंकड़ा बड़ा है।
पिछले 5 वर्षों के 12वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट के आंकड़े
वर्ष | कुल छात्र | उत्तीर्ण प्रतिशत |
2024 | 6,24,170 | 64.49% |
2023 | 7,27,044 | 55.28% |
2022 | 6,29,381 | 72.72% |
2021 | 6,60,682 | 100% |
2020 | 6,60,574 | 68.81% |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation