MP HSTET Notification 2023 Out : 8720 टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 18 मई से करें आवेदन, यहाँ चेक करें योग्यता और अन्य जानकारी
MP HSTET Notification Released 2023: एमपी में हाईस्कूल की में 8720 शिक्षकों की भर्ती के लिए 18 मई से आवेदन शुरू हो रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार, पदों की विषयवार जानकारी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स यहाँ चेक कर सकते हैं.
MPESB HSTET Notification 2023 : मध्य प्रदेश प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने HSTET के 8720 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे. अत: बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जा कर ही आवेदन करें.
MPPEB HSTET Notification 2023 महत्वपूर्ण विवरण:
| भर्ती संस्था का नाम | मध्य प्रदेश प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) |
| पद का विवरण | उच्च माध्यमिक शिक्षक |
| पदों की संख्या | 8720 |
| पद की श्रेणी | द्वितीय श्रेणी |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 18 मई 2023 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 1 जून 2023 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जुलाई 2023 |
| परीक्षा की तिथि | 2.08.2023 |
| ऑफिसियल वेबसाइट |
MPPEB HSTET Notification 2023 पदों का विवरण
| विषय | रिक्त पदों की संख्या |
| हिंदी | 509 |
| इंग्लिश | 1763 |
| संस्कृत | 508 |
| उर्दू | 42 |
| मैथ्स | 1362 |
| बायोलॉजी | 755 |
| फिजिक्स | 777 |
| केमिस्ट्री | 781 |
| हिस्ट्री | 304 |
| पॉलिटिकल साइंस | 284 |
| जियोग्राफी | 149 |
| इकोनॉमिक्स | 287 |
| सोशियोलॉजी | 88 |
| कॉमर्स | 514 |
| एग्रीकल्चर | 569 |
| होम साइंस | 28 |
| कुल पद | 8720 |
MPPEB HSTET Notification 2023 योग्यता :
- उम्मीदवार ध्यान दें उपरोक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या 2023 में निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं.
- आवेदन के लिए उम्मीदवार को सम्बन्धित विषय में द्वितीय श्रेणी में पोस्टग्रेजुएट के साथ बी.एड या समकक्ष होना चाहिए
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए हालाँकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में उचित छूट प्रदान की गई है.
- पदों से सम्बन्धित विस्तृत योग्यता जानने के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें - अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
MPPEB HSTET Notification 2023 आवेदन प्रक्रिया :
पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर 18 मई से 1 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com