This is an archived article last updated on Jul 26, 2018. The information may be outdated.

पटवारी के 143 पदों के लिए हो रहे हैं आवेदन 28 जुलाई तक

Last Updated: Jul 26, 2018, 12:25 IST

कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्य प्रदेश ने विशेष आदिम जनजाति (सहारिया बैगा एवं भरिया) के लिए पटवारी के रिक्त 143 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 28 जुलाई 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

MP Patwari Recruitment 2018
MP Patwari Recruitment 2018

कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्य प्रदेश ने विशेष आदिम जनजाति (सहारिया बैगा एवं भरिया) के लिए पटवारी के रिक्त 143 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 28 जुलाई 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 16 जुलाई 2018
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि;  28 जुलाई 2018

रिक्ति विवरण:

पद का नाम: पटवारी

पदों की कुल संख्या: 143

जिला का अनुसार पटवारी के पदों की संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.

उम्र सीमा:

01 जनवरी 2018 को अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष  से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती के अंतर्गत किया जायेगा और इसके लिए स्नातक में प्राप्तांक (प्रतिशत) के आधार पर किया जायेगा. इसके बाद भी अगर पदों की संख्या रिक्त रहती है तो उम्मीदवारों के हायर सेकेंडरी में उनके प्राप्तांक के प्रतिशत को आधार बनाया जायेगा.

पात्रता मानदंड :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए लेकिन मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी पास भी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को कंप्यूटर प्रोफेशियंसी टेस्ट (सीपीसीटी) उत्तीर्ण होना चाहिए अन्यथा नियुक्ति के पांच सालों के अन्दर इसे उतीर्ण करना आवश्यक होगा. इसके साथ शैक्षिक योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.

 

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2018 तक कर सकते हैं. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिये निम्न लिंक को देखें.

विस्तृत अधिसूचना

यह भी पढ़ें: सामान्य ज्ञान सूची

इस नौकरी को पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स

---

जुलाई 2018 के बेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट्स

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 26, 2018, 12:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News