MP SET Admit Card 2023 Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा MP सेट एडमिट कार्ड 2023 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार जो एमपी सेट एग्जाम में भाग लेने वाले हैं, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।आपको बता दें कि अधिकारियों ने एमपी सेट परीक्षा की तारीखें बदल दी है। 15 मई को की गई आधिकिरिक घोषणा के अनुसार, एमपी सेट परीक्षा 4 जून अगस्त 2023 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन अब 27 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी।
MP सेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेजेंशियल का उपयोग करना होगा। इसके अलावा आप इस लेख में दिए गए MP सेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर भी क्लिक कर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
MP SET Admit Card 2023 Download link
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से MP सेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
| इस लिंक पर क्लिक करें |
MP SET Admit Card 2023: हाइलाइट
मध्य प्रदेश सेट एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। ध्यान रहें कि MP सेट एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट ऑनलाइन ही डाउनलोड करने होंगे। एमपी सेट एडमिट कार्ड 2023 के बारे में सभी हाइलाइट नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) |
| परीक्षा का नाम | मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2023 |
| परीक्षा तिथि | 27 अगस्त 2023 |
| MP सेट एडमिट कार्ड 2023 | 19 अगस्त 2023 |
| परीक्षा आयोजित | उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. में सहायक प्राचार्य की भर्ती हेतु |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mppsc.mp.gov.in/ |
मध्य प्रदेश सेट परीक्षा पैटर्न 2023
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एमपी सेट) 2023 परीक्षा पैटर्न यहां देखें:
एमपी सेट पेपर -1 सामान्य अध्ययन और शिक्षण योग्यता (General Studies and Teaching Aptitude)
| पेपर-1 | |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 50 |
| कुल अंक | 100 |
| अवधि | 1 घंटा |
| सेक्शन | जनरल अवेयरनेस, टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड कॉम्प्रिहेंशन, संचार, लॉजिकल रीजनिंग |
एमपी सेट सब्जेक्ट स्पेसिफिक पेपर-2 (Subject Specific Paper)
| पेपर- 2 | |
| कुल प्रश्न | 100 (बहुविकल्पीय प्रश्न) |
| कुल अंक | 200 |
| अवधि | 2 घंटा |
| विषय | चुने गए विषय से संबंधित विशिष्ट प्रश्न |
एमपी सेट परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
एमपी सेट हॉल टिकट 2023 पर उल्लेखित जानकारी
MP सेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर उल्लेखित निम्न विवरणों को अवश्य चेक करें।
- आवेदक का नाम
- जन्मतिथि
- श्रेणी
- लिंग
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- पात्रता परीक्षा की तिथि
- नाम एवं स्थान
- परीक्षा स्थल
मध्य प्रदेश सेट परीक्षा 2023 हॉल टिकट के साथ आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश सेट परीक्षा 2023 हॉल टिकट के साथ इन आवश्यक दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, अन्य आदि)।
- पासपोर्ट आकार की फोटो।
- एमपी सेट 2023 एडमिट कार्ड की एक कॉपी।
MP SET Admit Card 2023 डाउनलोड कैसे करें?
- इसवेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर MP SET 2023 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
- परीक्षा के लिए एक प्रिंट आउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation