MPPEB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने समूह-4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, शीघ्र लेखक व अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ 3047 पदों पर की जाएंगी.
पदों पर भर्ती के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मिद्व्रवार 20 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे. पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एक परीक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा और ये परीक्षा 2 जुलाई 2023 से शुरू होगी.
पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया देखने के लिए नीचे डिटेल्स देखें
MPPEB Recruitment 2023 महत्वपूर्ण जानकारी :
भर्ती संस्था का नाम |
मध्य प्रदेश चयन मंडल (MPESB) |
भर्ती का नाम |
समूह-4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, शीघ्र लेखक व अन्य पद |
पदों की संख्या |
3047 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि |
6 मार्च 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
20 मार्च 2023 |
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि |
25 मार्च 2023 |
परीक्षा की तिथि |
2 जुलाई 2023 से शुरू |
परीक्षा का मोड़ |
ऑनलाइन |
आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन |
अधिसूचना लिंक |
MPPEB Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 6 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 20 मार्च 2023
MPPEB Recruitment 2023 पदों की संख्या :
समूह-4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, शीघ्र लेखक व अन्य पद- 3047
MPPEB Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन एक परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा. परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2023 को होगा. ये परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होगी, पहली पाली सुबह 9 से 11 और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी. दोनों ही परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होंगी.
उम्मीदवार पदों के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देखें
MPPEB Recruitment 2023 पात्रता :
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालाँकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट प्रदान की जायेगी.
MPPEB Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार MPPEB जो अब MPESB है कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.