This is an archived article last updated on Jun 24, 2025. The information may be outdated.

Food Safety Officer Recruitment 2025: मौका! एमपी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Jun 24, 2025, 12:24 IST

Food Safety Officer Recruitment 2025: एमपी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे लेख पढ़ें।

MPPSC Food Safety Officer Recruitment 2025
MPPSC Food Safety Officer Recruitment 2025

Food Safety Officer Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के पदों के लिए नोटिफिकेशन 23 जून, 2025 को जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोग की ओर से कुल 67 रिक्तियों को भरा जाना है। संबंधित पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 11 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि, आयोग की ओर से फॉर्म में कोई गलती होने पर उसकी अंतिम तिथि भी जारी की गई है, जिसके लिए उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आगे जानें आवेदन प्रक्रिया सहित जरूरी जानकारी। 

Food Safety Officer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

एमपी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 67 पदों को भरा जाना है। जिसमें उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। नीचे टेबल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

आयोग 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC

पद का नाम 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer)

पदों की संख्या 

67 

अधिसूचना 

25 जून, 2025 

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

11 जुलाई, 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

10 अगस्त, 2025

फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि

12 अगस्त, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

mppsc.mp.gov.in

Food Safety Officer Recruitment 2025: पीडीएफ डाउनलोड करें

आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण नियम, आवेदन शुल्क सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन का पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2025 : पीडीएफ डाउनलोड करें

Food Safety Officer Recruitment 2025: आयु सीमा 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को सभी मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। जारी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा  21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। 

Food Safety Officer Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 11 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को सभी मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से अध्ययन के विषयों में यूजी, पीजी या डॉक्टरेट की उपाधि होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

Food Safety Officer Recruitment 2025: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए आवेदन 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Food Safety Officer Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 4  Food Safety Officer Application Form भरें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करें।

स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 24, 2025, 12:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News