MPPSC FSO Result 2025-26 OUT: एमपी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें PDF
MPPSC FSO Result 2025-26 OUT: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षामें भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट mppsc.mp.gov.in से देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC FSO Result 2025-26 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी की गई PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यह रिजल्ट लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसकी जानकारी MPPSC द्वारा अलग से जारी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 123 पदों को भरा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-2025 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के परीक्षा केंद्रों पर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक एक सत्र में आयोजित की गई थी।
MP FSO Result 2025-26 PDF Download Link
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती परीक्षा का ऑफिशियल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF लिंक जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट PDF डाउनलोड करके इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
| MPPSC FSO Result 2025-26 Merit List PDF Link |
MP Food Safety Officer Result 2025-26 कैसे चेक करें?
उम्मीदवारों के लिए हमने नीचे MPPSC FSO रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स दिए हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट-www.mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दाईं ओर या मेन मेन्यू में दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब “Written Exam Result – Food Safety Officer Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5: PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (मोबाइल पर सर्च ऑप्शन) का उपयोग करें।
स्टेप 6: भविष्य में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
पार्ट A और पार्ट B के सभी चयनित उम्मीदवारों को 5 फरवरी 2026 तक आयोग के ऑफिस में अपने डॉक्यूमेंट्स जमाकरने होंगे। डॉक्यूमेंट्स जमा न करने पर चयन रद्द कर दिया जाएगा। इंटरव्यू की तारीखें आयोग बाद में घोषित करेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.