Nainital Bank Admit Card 2026 OUT: Clerk, PO और SO पोस्ट के लिए नैनीताल बैंक कॉल लेटर डाउनलोड करें

Last Updated: Jan 13, 2026, 10:12 IST

Nainital Bank Admit Card 2026 OUT: नैनीताल बैंक ने ऑनलाइन परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट-nationalbank.bank.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना नैनीताल बैंक कॉल लेटर 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Nainital Bank Admit Card 2026 OUT
Nainital Bank Admit Card 2026 OUT

Nainital Bank Admit Card 2026 OUT: नैनीताल बैंक क्लर्क 2026 की ऑनलाइन परीक्षा 17 जनवरी 2026 को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर नैनीताल बैंक क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है। नैनीताल बैंक कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की जरूरत होगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2026, 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 185 क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम: नैनीताल बैंक

  • पद का नाम: कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क), प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट व स्पेशलिस्ट) ग्रेड/स्केल-I, स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड/स्केल-II

  • कुल रिक्त: 185

  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: 9 जनवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 17 जनवरी 2026

  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

  • चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.nainitalbank.bank.in

Nainital Bank Admit Card 2026 Download Link-Active

नैनीताल बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क), ग्रेड/स्केल-I में प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) और ग्रेड/स्केल-II में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से आसानी से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Nainital Bank Admit Card 2026 (Link Active)

यहां क्लिक करें

Nainital Bank Call Letter 2026 डाउनलोड करें?

उम्मीदवार ऊपर दिए लिंक से या नीचे दिए स्टेप्स की मदद से नैनीताल बैंक कॉल लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट-nainitalbank.bank.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” सेक्शन में दिए “रीड मोर” बटन पर क्लिक करें।

  3. नए पेज पर “कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क), प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) ग्रेड/स्केल-I, और स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड/स्केल-II” के लिए नोटिफिकेशन देखें।

  4. नोटिफिकेशन के नीचे “ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।

  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि डालें।

  6. बॉक्स में दिखाए अनुसार कैप्चा कोड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।

  7. स्क्रीन पर नैनीताल बैंक क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 दिखाई देगा।

  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर रखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 13, 2026, 10:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News