NIOS 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित, results.nios.ac.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Last Updated: Jun 5, 2026, 12:26 IST

NIOS ने अप्रैल-मई सेशन के 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर घोषित कर दिए हैं। छात्र एनरोलमेंट नंबर की सहायता से अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, यहां छात्रों के लिए डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है। 

NIOS 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित, results.nios.ac.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
NIOS 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित, results.nios.ac.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

NIOS 12th Result 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल-मई सेशन के लिए 12वीं यानी Senior Secondary के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अब रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपने डिजिटल स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल NIOS  12वीं के एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने एनरोलमेंट नंबर की सहायता से नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें। आइए जानते हैं एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स। 

NIOS 12वीं के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें  

NIOS 12th Result 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

छात्रों को एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स / डिटेल्स 

NIOS 12वीं थ्योरी एग्जाम 

10 अप्रैल से 6 मई 2026

रिजल्ट घोषित होने की डेट

आज 4 जून 2026 (घोषित)

ऑफिशियल वेबसाइट

results.nios.ac.in

रीचेकिंग/री-इवैल्यूएशन   

10 जून से 25 जून 2026

रिजल्ट करेक्शन की अवधि

रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के भीतर

NIOS 12वीं का स्कोरकार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें?

छात्र NIOS 12वीं का स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. NIOS की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं। 
  2. होमपेज पर दिख रहे "NIOS Sr. Secondary Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। 
  4. वहां अपना एनरोलमेंट नंबर और स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को फिल करें। 
  5. सभी जानकारियां सही-सही भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका NIOS Class 12th Result स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  7. फिर, इसे अच्छी तरह चेक करें, भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें या PDF सेव कर लें।

इंटरनेट पर जारी किया गया यह स्कोरकार्ड केवल प्रोविजनल जानकारी के लिए है। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्टडी सेंटर (AI) के माध्यम से बाद में दिए जाएंगे।

रीचेकिंग और डिजीलॉकर अपडेट्स

1. डिजिटल मार्कशीट का बढ़ता क्रेज

आजकल कॉलेज एडमिशंस के लिए डिजिटल डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह मान्य हैं। NIOS के छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के अंदर ही डिजीलॉकर एप पर लॉगिन करके डिजिटल ओरिजिनल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। यह हर जगह एडमिशन और नौकरियों के लिए मान्य होगी है।

2. रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन की डेट्स 

यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है, तो वह निराश होने की जगह NIOS छात्रों को अपनी कॉपियां दोबारा चेक करवाने का मौका दे रहा है:

  • रजिसट्रेशन की अवधि: छात्र 10 जून से 25 जून 2026 तक रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

  • रिजल्ट करेक्शन: अगर मार्कशीट में आपके नाम, माता-पिता के नाम या किसी अन्य डिटेल्स में गलती है, तो छात्र रिजल्ट की घोषणा के 30 दिनों के अंदर ही करेक्शन विंडो के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, हर करेक्शन के लिए ₹50 फीस देनी होगी। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2026, 12:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News