NMMC Hall Ticket 2025: नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनएमएमसी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। हॉल टिकट का डाउनलोड लिंक परीक्षा से कुछ दिन पहले एक्टिव किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर, तकनीशियन, वायरमैन, अकाउंट क्लर्क, एएनएम, वार्डबॉय और टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 से 19 जुलाई 2025 तक राज्यभर में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे nmmc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें, एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसे वैध पहचान पत्र के साथ साथ ले जाना अनिवार्य है।
nmmc.gov.in Admit Card 2025: NMMC एडमिट कार्ड हाउलाइट्स
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जैसी अहम जानकारियाँ होंगी। उम्मीदवार नीचे दी गई संक्षिप्त तालिका के माध्यम से परीक्षा से संबंधित विवरण देख सकते हैं।
संगठन का नाम | नवी मुंबई महानगरपालिका लिमिटेड (NMMC) |
पद का नाम | विभिन्न पद |
रिक्तियों की संख्या | 68 |
एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति | जल्द जारी किया जाएगा |
NMMC परीक्षा तिथि 2025 | 15, 18 और 21 जुलाई 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | nmmc.gov.in |
NMMC Hall Ticket 2025 Download Link
NMMC हॉल टिकट 2025 का डाउनलोड लिंक नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर सहित अन्य तकनीकी पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि (Registration number and date of birth) दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
यहां क्लिक करें (click here) |
How to Download NMMC Admit Card 2025? ऐसे डाउनलोड करें Hall Ticket
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके एनएमएमसी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले एनएमएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmmc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “एनएमएमसी हॉल टिकट” संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें।
-
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट निकालें।
NMMC Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा का प्रारूप बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर आधारित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होगा। सभी प्रश्न केवल अंग्रेज़ी भाषा में होंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को अंग्रेज़ी समझने की क्षमता आवश्यक होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में नकारात्मक अंकन की व्यवस्था भी लागू होगी—प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर देने की सलाह दी जाती है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय अवधि |
---|---|---|---|
मराठी | 10 | 10 | |
अंग्रेज़ी | 10 | 10 | |
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 10 | 10 | |
बौद्धिक क्षमता परीक्षण (Intellectual Test) | 10 | 10 | |
संबंधित विषय | 60 | 60 | |
कुल | 100 | 100 | 2 घंटे |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation