NTA UGC NET 2024 June Question Paper: डाउनलोड करें शिफ्ट वाइज सेट A, B, C, और D पेपर 1, 2 पीडीएफ
UGC NET Question Paper 2024 in Hindi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी वर्ष 2024 के जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित कर रही है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से सेट ए, सेट बी, सेट सी और सेट बी के लिए एनटीए प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की पहली पाली समाप्त हो गई है और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे यहां से शिफ्ट वाइज यूजीसी नेट क्वेश्चन पेपर 2024 PDF (UGC NET Question Paper 2024 in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Question Paper 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET परीक्षा 2024 की पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए पहली शिफ्ट का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया है। यह परीक्षा सभी 83 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रश्न पीडीएफ में उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार दिए गए प्रश्नपत्र के माध्यम से परीक्षा के कठिनाई स्तर, प्रश्नों के प्रकार आदि की जांच कर सकते हैं। प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने अंकों का आकलन कर अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं। प्रश्नपत्र का विश्लेषण करने से उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करने और भविष्य के प्रयासों (यदि आवश्यक हो) के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।
यूजीसी नेट क्वेश्चन पेपर 2024 PDF डाउनलोड लिंक
ये भी पढ़ें: UPSC IAS Question Paper 2024 in Hindi
यूजीसी नेट परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और सहायक प्रोफेसरशिप (एपी) के लिए पात्रता निर्धारित करती है। इस लेख में दोनों पालियों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रश्नपत्र PDF में दिए गए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार प्रश्नपत्र (UGC NET Question Paper 2024 in Hindi) डाउनलोड करने के लिए PDF लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
| UGC NET Question Paper 2024 | शिफ्ट | PDF डाउनलोड लिंक |
| UGC NET Question Paper- 1 (भूगोल) | शिफ्ट-1 | |
| UGC NET Question Paper- 1 (इतिहास) | शिफ्ट-1 | |
| UGC NET Question Paper - 2 |
| क्लिक करें |
NTA UGC NET Question Paper 2024: यूजीसी नेट पेपर पैटर्न
यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है। इसमें दो पेपर होंगे: पेपर- I (सामान्य जागरूकता) और पेपर- II (विषय-विशिष्ट)। दोनों पेपर बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। आप नीचे दी तालिका में यूजीसी नेट पेपर पैटर्न देख सकते हैं।
| यूजीसी नेट पेपर | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| पेपर 1 | 50 | 100 |
| पेपर 2 | 100 | 200 |
| कुल | 150 | 300 |
UGC NET Answer Key June 2024
जून 2024 के लिए UGC NET परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम के लिए आप आधिकारिक UGC वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ देख सकते हैं। परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद, उत्तर कुंजी आमतौर पर परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद जारी की जाती है। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 के बारे अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- UGC NET Answer Key June 2024
UGC NET Question Paper 2024: कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट प्रश्न पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट 2024 जून सत्र के लिए प्रश्न पत्र जल्द ही उत्तर कुंजी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://nta.ac.in/
- "UGC NET Question Paper" लिंक पर क्लिक करें।
- UGC NET प्रश्न पत्र 2024 लॉगिन विंडो खुलेगा।
- अपना आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- "प्रश्न पत्र" विकल्प चुनें।
- UGC NET प्रश्न पत्र 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- UGC NET प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसे सहेज लें।
आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जागरण जोश यूजीसी मॉक टेस्ट चेक कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.