NTA NSSNET 2026 एडमिट कार्ड जारी: यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Apr 7, 2026, 13:14 IST

NSSNET 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 10 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से NDMC स्कूलों में कक्षा 6 और 7 में एडमिशन का निर्णय लिया जाएगा।

NTA NSSNET Admit Card 2026 Out Direct Link
NTA NSSNET Admit Card 2026 Out Direct Link

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस एग्जाम (NSSNET 2026) के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित 'नवयुग स्कूल' में कक्षा 6 और 7 में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। इस एग्जाम के माध्यम से NDMC स्कूलों में कक्षा 6 और 7 में एंट्रेंस का निर्णय लिया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फिल करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

एग्जाम दिल्ली भर के विभिन्न सेंटर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड की मुद्रित प्रति अवश्य लानी होगी। डिजिटल प्रतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। पास होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 65 प्रतिशत और प्रत्येक सब्जेक्ट में 50 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे।

NSSNET 2026: एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम

अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए नीचे दी गई टेबल के शेड्यूल को ध्यान से देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

06 अप्रैल 2026

एग्जाम की डेट 

10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

एग्जाम का टाइम

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

एग्जाम का मोड

ऑफलाइन (OMR Sheet आधारित)

एग्जाम सेंटर 

नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) क्षेत्र

NTA NSSNET 2026 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स क्या हैं? 

NTA NSSNET 2026 में एडमिशन लेने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें ए़डमिट कार्ड डाउनलोड। 

  1. NTA की ऑफिशियल NSSNET वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Download Admit Card for NSSNET – 2026" के लिंक को चुनें।
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) फिल करें। 
  4. स्क्रीन पर दिख रहा 'Security Pin' फिल करें और 'Submit' बटन दबाएं।
  5. एडमिट कार्ड खुलते ही उसे डाउनलोड कर लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News