पावरग्रिड PGCIL भर्ती 2022: अप्रेंटिस के 1166 पदों के लिए निकली वेकेंसी, करें ऑनलाइन आवेदन @powergrid.in

Jul 9, 2022, 09:31 IST

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) या पावरग्रिड ने 1166 अप्रेंटिस  पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। पाएं विस्तृत जानकारी. 

PGCIL Recruitment 2022
PGCIL Recruitment 2022

PGCIL भर्ती 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) या पावरग्रिड ने देश भर में अप्रेंटिस के 1166 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। जिन क्षेत्रों में  अप्रेंटिस के 1166 पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध है उनमें शामिल है- कॉरपोरेट सेंटर, गुरुग्राम, उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद, उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू, उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ, पूर्वी क्षेत्र - I, पटना, पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता, उत्तर पूर्वी क्षेत्र शिलांग, ओडिशा प्रोजेक्ट्स, भुवनेश्वर, पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर, पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा, दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद और दक्षिणी क्षेत्र - II तथा बैंगलोर।


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 जुलाई 2022 तक पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि आवेदन के पहले उम्मीदवारों को एनएपीएस या एनएटीएस वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कृपया इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक को देखें. 

पावरग्रिड PGCIL अप्रेंटिस भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 07 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 31 जुलाई 2022

पावरग्रिड पीजीसीआईएल अप्रेंटिस रिक्ति विवरण
अप्रेंटिस - 1166

पावरग्रिड PGCIL अप्रेंटिस भर्ती 2022: पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:

इलेक्ट्रीशियन - इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई (फुल टाइम कोर्स) 
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) - फुल टाइम (3 साल का कोर्स) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
 डिप्लोमा (सिविल) - फुल टाइम (3 साल का कोर्स) सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) - फुल टाइम (4 साल का कोर्स) - B.E./B.Tech./ B.Sc. (इंजीनियरिंग) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में
पदों से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक को देखें. 

पावरग्रिड PGCIL अप्रेंटिस भर्ती 2022:  वेतन:
ग्रेजुएट - रु 15000/-
एग्जीक्यूटिव - रु 15000/-
डिप्लोमा- रु. 12000/-

पावरग्रिड PGCIL अप्रेंटिस भर्ती 2022: आवेदन कैसे करें.PDF


पावरग्रिड PGCIL अप्रेंटिस भर्ती 2022: आवेदन कैसे करें. 
उम्मीदवार को NATS / NAPS पर पंजीकरण संख्या प्राप्त करना होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले खुद को वेबसाइट https://apprenticeshipindia.gov.in या  https://portal.mhrdnats.gov.in पर जाएँ. इसके बाद careers.powergrid.in पर 31 जुलाई 2022 तक आवेदन करें. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें. 

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Content Manager

A Journalist and content professional with 13+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and Newstrackindia.com. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create content related to Education and Career sections including Notifications/News/Current Affairs etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

.
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News