बिजली विभाग, पंजाब सरकार भर्ती 2018: 850 अप्रेंटिस पदों के लिए 24 नवंबर तक करें आवेदन
पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए 2 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 24 नवंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 2 नवंबर 2018, पूर्वाहन 10 बजे से.
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 24 नवंबर 2018, अपराहन 6 बजे.
पदों का विवरण:
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (लाइन मैन)- 850 पद
शैक्षणिक योग्यता:
वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in से 2 नवंबर से 24 नवंबर 2018 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.