RBSE 10th Result 2025 Kab Aayega: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम मई 2025 के अंतिम सप्ताह में घोषित करने की उम्मीद है। छात्र कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मई को जारी किया गया था। RBSE मैट्रिक 2025 के लिए 1016963 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेटेेस्ट मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की कॉपी जांचने की प्रक्रिया अभी तक जारी है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा होते ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
RBSE Result 2025: कक्षा 10वीं में पंजीकृत छात्र
राजस्थान बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं की परीक्षा में 1,016,963 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं पिछले साल 10,60,751 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 93.03 प्रतिशत छात्र कक्षा 10वीं में पास हुए थे। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% और लड़कियों का 93.46% रहा था।
नीचे दी गई टेबल में आप राजस्थान बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं के परिणाम की हाई लाइट्स के साथ पंजीकृत छात्रों की संख्या भी देख सकते हैं:
| कैटेगिरी | डेटा |
| बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं मे पंजीकृत छात्र | 1,016,963 |
| बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं मे पंजीकृत छात्र | 1060751 |
| बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं में पास प्रतिशत | जारी नहीं |
| बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं कुल पास प्रतिशत | 93.03% |
| बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं लड़कों का पास प्रतिशत | 92.64% |
| बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं लड़कियों का पास प्रतिशत | 93.46% |
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जारी
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया अभी तक जारी है। वर्तमान में प्रदेशभर के 26 केंद्रीकृत केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है, इसी के साथ कई शिक्षकों को घर पर मूल्यांकन की अनुमति भी दी गई है।
राजस्थान बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर, मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 नए पेज पर, अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4 राजस्थान बोर्ड परिणाम 2025 सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट अब स्क्रिन पर दिखेगा।
स्टेप 5 छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation