Rajasthan Conductor City Slip 2025 OUT: राजस्थान परिचारक परीक्षा सिटी स्लिप recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link
Rajasthan Conductor Exam City Slip 2025 OUT: उम्मीदवार जिसने राजस्थान परिचारक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in/knowlocationservlet से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हमने उम्मीदवारों को राजस्थान कंडक्टर सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स साझा किए है।
Rajasthan Paricharak City Slip 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान परिचारक (Conductor) परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Slip) आज 31 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in/knowlocationservlet पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। परीक्षा 6 नवंबर, 2025 को राज्य भर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए हमने इस लेख में नीचे सिटी स्लिप का सीधा लिंक भी प्रदान किया है।
RSMSSB Conductor Exam City Slip 2025 Download Link- Active
यहां देखें: Rajasthan Conductor Exam Date 2025 OUT

Rajasthan Conductor City Intimation 2025- हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान कंडक्टर सिटी इंटिमेशन सिटी स्लिप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) |
| पद का नाम | कंडक्टर (Conductor) |
| कुल रिक्तियाँ | 500 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) |
| परीक्षा की तिथि | 06 नवंबर, 2025 |
| सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 31 अक्टूबर, 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 03 नवंबर, 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Conductor Exam City Slip 2025: कब होगी परिचारक परीक्षा?
RSSB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 6 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न केंद्र पर होगी। राजस्थान परिचारक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को शहर पर्ची ज़रूर चेक करनी चाहिए जिसमें परीक्षा शहर के बारे में जानकारी होती है।
राजस्थान परिचारक सिटी स्लिप में क्या होगा?
राजस्थान सिटी स्लिप में उन उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र का जिला (Exam City/District) और परीक्षा की शिफ्ट/दिनांक से जुड़ी जानकारी दी गई होगी जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए किया है। उम्मीदवार ध्यान दें, यह एडमिट कार्ड नहीं है। ई-प्रवेश परीक्षा से 3 दिन पहले यानि 3 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan Conductor City Slip 2025
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर अपनी सिटी स्लिप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
-
सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Rajasthan Conductor Exam City 2025 (राजस्थान परिचारक सिटी स्लिप)’ लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
अब “RSMSSB Conductor Exam 2025 City Slip” लिंक पर जाएं।
-
आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी — इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
इसके अलावा उम्मीदवार SSO ID से भी अपनी सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम RSSB परिचारक के 500 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
Also Check: VDO Admit Card 2025 Link
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.