Rajasthan Conductor Exam Date 2025 OUT: राजस्थान परिचारक भर्ती परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें नोटिस

Last Updated: Oct 31, 2025, 13:41 IST

Rajasthan Conductor Exam Date 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आज, 30 अक्टूबर 2025, अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान परिचारक परीक्षा तिथि जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान परिचारक भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए लेख में परीक्षा शेड्यूल नोटिस, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Conductor Exam Date 2025 OUT
Rajasthan Conductor Exam Date 2025 OUT

Rajasthan Conductor Exam Date 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 30 अक्टूबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंडक्टर पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत लिखित परीक्षा 6 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, एक ही पाली में, राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।सिटी इंटिमेशन स्लिप  आज यानी 31 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई है। राजस्थान कंडक्टर एडमिट कार्ड 2025 आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 3 नवंबर 2025 को अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ ले जाना अनिवार्य है।

Rajasthan Conductor City Slip 2025 Link

Screenshot 2025-10-30 115127

Rajasthan Conductor Exam 2025 Official Notice PDF

राजस्थान कंडक्टर (परिचारक) भर्ती 2025 अभियान के लिए लिखित परीक्षा 6 नवंबर, 2025 को राज्य भर में एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां देख और डाउनलोड कर सकते हैं-

Rajasthan Conductor Exam Official Notice PDF

यहां क्लिक करें

राजस्थान कंडक्टर भर्ती 2025 परीक्षा हाइलाइट्स

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों भरेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे नीचे दी गई तालिका में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSSB), जयपुर

भर्ती का नाम

राजस्थान कंडक्टर भर्ती 2025

पद का नाम

कंडक्टर (परिचारक

कुल पदों की संख्या

500 पद

भर्ती का प्रकार

सीधी भर्ती

परीक्षा तिथि

6 नवंबर 2025

परीक्षा सिटी स्लिप

31 अक्टूबर 2025

एडमिट कार्ड कब आएगा?

3 नवंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र हेतु आवंटित जिले की जानकारी 31.10.2025 से अपनी SSO ID का उपयोग करके देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी इसे 03.11.2025 से अपनी SSO ID से स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र recruitment.rajasthan.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:

  1. वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं।

  2. "एडमिट कार्ड प्राप्त करें" विकल्प पर क्लिक करें।

  3. भर्ती के लिए "Get Admit Card" विकल्प चुनें।

  4. अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 31, 2025, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News