Rajasthan Forester Answer Key 2026: आरएसएसबी वनपाल आंसर की जल्द, इतने अंक कटेंगे गलत उत्तर पर

Last Updated: Jun 29, 2026, 16:22 IST

RSSB Rajasthan Forester Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान फॉरेस्ट भर्ती 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। जो अभ्यर्थी 28 जून (रविवार) को आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे RSSB की ऑफिशियल साइट पर जाकर प्रश्न पत्र के साथ सेट वाइज आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। 

राजस्थान फॉरेस्टर उत्तर कुंजी 2026
राजस्थान फॉरेस्टर उत्तर कुंजी 2026

RSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल/वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ऑफलाइन मोड (OMR-आधारित) में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी RSSB की ऑफिशियल साइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर सेट वाइज उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड प्रोविज़नल आंसर की के साथ प्रश्न की पीडीएफ भी जारी करेगा। 

उम्मीदवारों को RSSB द्वारा जारी उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका भी मिलेगा। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

Rajasthan Forester (वनपाल) Answer Key 2026-हाइलाइट्स

राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी और जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

पद का नाम

वनपाल (Forester)

विज्ञापन संख्या

01/2026

कुल पदों की संख्या

259 पद

नौकरी का स्थान

राजस्थान

परीक्षा तिथि

28 जून 2026 (रविवार)

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Vanpal Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार जिसने राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न को को डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले आप RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • वेबसाइट के होम पेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब Vanpal Answer Key Link पर क्लिक करें। ;j

  • आंसर की पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसे डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें। 

Rajasthan Forester (वनपाल) का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? 

फॉरेस्टर (वनपाल) के पदों पर नियुक्ति के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी चरणों को पास करना होगा।

1-लिखित परीक्षा

2-PST/PET (यदि लागू हो) 

3-डीवी

4-मेडिकल टेस्ट (यदि लागू हो)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 14:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News