Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से RSMSSB विभिन्न शाखाओं में पशुधन सहायक के 2041 पदों को भरेगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी।
नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2025 को शुरू होगी और आवेदक 01 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
Rajasthan Pashudhan Sahayak Vacancy 2024 Notification का अवलोकन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक अधिसूचना 2024 जारी कर दी है, जिसमें 2041 रिक्तियों की धोषणा की गई है। भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB ) |
पद का नाम | पशुधन सहायक (Livestock Assistant) |
कुल रिक्त पद | 2041 (1820 सामान्य + 221 आरक्षित) |
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 11 दिसंबर 2024 |
आवेदन की तिथि | 1 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Pashudhan Sahayak Recruitment 2024 Notification PDF |
Rajasthan RSMSSB Pashudhan Sahayak Vacancy Details 2024: रिक्त पद
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2024 के लिए श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
वर्ग | रिक्तियों की संख्या |
गैर-आरक्षित क्षेत्र | 1820 |
आरक्षित क्षेत्र | 221 |
कुल | 2041 |
RSMSSB Pashudhan Sahayak Recruitment 2024 के लिए पात्रता योग्यता क्या है?
RSMSSB पशुधन सहायक (Livestock Assistant) भर्ती 2024 के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक का 1 या 2 साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। हिंदी भाषा का ज्ञान और देवनागरी लिपि में लेखन का कौशल या किसी राजस्थानी बोली की समझ हो।
आयु-सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) होनी चाहिए। आयु में छूट राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
RSMSSB Pashudhan Sahayak 2024 Application fee: कितना देना होगा शुल्क?
यूआर/ओबीसी के लिए 600 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सरल है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं:
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के "Recruitment" या "Notification" सेक्शन में जाकर पशुधन सहायक भर्ती 2024 के विज्ञापन को खोजें और डाउनलोड करें।
- पात्रता मानदंड (योग्यता, आयु सीमा आदि) और आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ें।
- राजस्थान एसएसओ (Single Sign-On) पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
- यदि आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है, तो पहले खुद को पंजीकृत करें।
- एसएसओ पोर्टल के "Recruitment Portal" पर जाकर पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि) भरें।
- शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी अपलोड करें।
- दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी (फोटो, हस्ताक्षर आदि) अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, ई-मित्र) से जमा करें।
- आवेदन शुल्क की रसीद सुरक्षित रखें।
- सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation