RSMSSB CET Passing Marks 2024: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वे परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक जानने के इच्छुक होंगे. हालांकि बोर्ड की तरफ से सभी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक अलग अलग निर्धारित किये गए हैं. उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक लाने होंगे.
RSMSSB CET Passing Marks 2024: क्या है सीईटी के लिए पासिंग मार्क्स
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए न्यूनतम स्कोर की आवश्यकता लागू की गई है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों को पात्र होने के लिए न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
CET me Kaun si Vacancy ati hai : यहाँ चेक करें कि सीईटी 12th लेवल के अन्दर कौन सी वैकंसी आती हैं?
क्रम संख्या | सेवा का नाम | पद का नाम |
1 | राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा | वनपाल |
2 | राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक |
3 | वनपाल छात्रावास अधीक्षक राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड-॥ |
4 | राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
5 | राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड-॥ |
6 | राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा) | जमादार ग्रेड-॥ |
7 | राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा | कांस्टेबल |
8 | राजस्थान पंचायती राज | कनिष्ठ सहायक |
9 | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) | कनिष्ठ सहायक |
10 | राजस्थान कृषि उपज मण्डी (मण्डी समिति कर्मचारी) सेवा | कनिष्ठ सहायक |
11 | राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा | लिपिक ग्रेड-॥ |
12 | राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम | कनिष्ठ सहायक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation