Rajasthan SET Application Form 2026: राजस्थान SET रजिस्ट्रेशन uok.ac.in, आवेदन शुल्क और पात्रता सहित डिटेल देखें
Rajasthan SET Application Form 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 6 सितंबर को कुल 35 विषयों के लिए होने जा रहा है। राजस्थान के कॉलेजों में असिस्टें प्रोफेसर या व्याख्या के लिए इच्छुक हैं, वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Rajasthan SET Application Form 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 जून से शुरू कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर, 2026 को होने जा रहा है। जो उम्मीदवार यूनिवर्सिटी में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आगे लेख में दी गई जरूरी डिटेल्स जरूर चेक करनी चाहिए।
Rajasthan SET Exam 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
| वर्ग | शैक्षणिक योग्यता | आयु सीमा |
| सामान्य/अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस | यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55% अंकों (बिना राउंड ऑफ किए) के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। | इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। |
| ओबीसी (एनसीएल)/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक (बिना राउंड ऑफ किए) होने चाहिए। | |
| परीक्षा देने वाले उम्मीदवार | मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार, परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार, या जिनकी परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं, वे अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें SET परिणाम घोषित होने की तिथि से दो वर्षों के भीतर निर्धारित प्रतिशत के साथ डिग्री पूरी करनी होगी। |
Rajasthan SET Exam 2026 Application Form Date: हाइलाइट्स
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए योग्य शिक्षकों का चयन करने हेतु आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा है। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि सहित डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) |
| संचालन प्राधिकरण | कोटा विश्वविद्यालय, कोटा |
| उद्देश्य | सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता |
| कुल विषय | 35 विषय |
| आवेदन की तिथियां | 14 जून से 15 जुलाई 2026 तक |
| परीक्षा मोड | वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.uok.ac.in |
Rajasthan SET Exam 2026 Application Form: आवेदन लिंक
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के साथ - साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
| राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 आवेदन लिंक |
Rajasthan SET Exam 2026 Registration Fees: आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग निर्धारित किया गया है, जिसका विवरण निम्नलिखित है।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| राजस्थान के सामान्य/एसबीसी/ओबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के उम्मीदवार | 1500 रुपये |
| राजस्थान राज्य के ईडब्ल्यूएस / एसबीसी / ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) | 1200 रुपये |
| राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और सभी दिव्यांग | 750 रुपये |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.