rajshaladarpan.rajasthan.gov.in Result 2026: इस ऑफिशियल वेबसाइटस से चेक करें राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Link
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा आज यानि कि 24 मार्च, 2026 को रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कैप्चा कोड और जन्म तिथि भरनी होगी।
Update: 01: 17 PM 24 March, 2026
कक्षा 5वीं के परिणाम से जुड़े महत्त्वपूर्ण आंकड़ें
-
कुल परीक्षार्थी: 13,68,947 छात्रों ने परीक्षा दी।
-
घोषित परिणाम: 13,64,570 छात्रों का परिणाम जारी किया गया।
-
रोके गए परिणाम (Withheld): 4,371 छात्रों का परिणाम किन्हीं कारणों से रोका गया है।
-
कुल छात्र (Male): परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की कुल संख्या 7,13,284 रही।
-
कुल छात्राएं (Female): परीक्षा में शामिल होने वाली लड़कियों की कुल संख्या 6,51,292 रही।
स्कूलों के प्रकार के आधार पर विवरण:
-
सरकारी स्कूल (Govt School): 7,14,612 छात्र इन स्कूलों से संबंधित थे।
-
निजी स्कूल (Pvt School): 6,49,994 छात्र इन स्कूलों से संबंधित थे।
-
कुल उपस्थित छात्र (Total Appeared): 13,33,936
-
कुल उपस्थिति प्रतिशत: 97.75%
Update: 01: 13 PM 24 March, 2026
कक्षा 8वीं के परिणाम से जुड़े महत्त्वपूर्ण आंकड़ें
-
कुल परीक्षार्थी: 12,86,220 छात्रों ने परीक्षा दी।
-
परिणाम घोषित: 12,84,011 छात्रों का परिणाम जारी किया गया।
-
लंबित परिणाम: 2,209 छात्रों का परिणाम रोका गया है।
-
सफल छात्र (Passed): कुल 6,70,195 छात्रों का परिणाम सफल रहा।
-
सफल छात्राएं: कुल 6,13,816 छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं।
स्कूलों के प्रकार के आधार पर परिणाम:
-
राजकीय स्कूलों का परिणाम (Rajikiya Schools): 7,07,401 छात्र।
-
सरकारी स्कूलों का परिणाम (Govt Schools): 5,70,610 छात्र।
-
उत्तीर्ण प्रतिशत (Govt Schools): 97.01%
Update: 01: 06 PM 24 March, 2026
10वीं का रिजल्ट जारी, 5 मिनट में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जो कि jagranjosh.com/results पर उपलब्ध है। वहीं, 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट अब बस सिर्फ 5 मिनट में जारी होने वाला है।
Update: 12: 59 PM 24 March, 2026
प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे शिक्षा मंत्री
राजस्थान 5वीं और 8वीं रिजल्ट अब बस कुछ देर में जारी होने वाला है। क्योकि, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कांफ्रेंस में पहुंच गए हैं।
Update: 12:41 PM 24 March, 2026
2025 में कितने बच्चे हुए थे पास
बीते वर्ष राजस्थान 5वीं में कुल 97.47 छात्र पास हुए थे, वहीं, 8वीं कक्षा में कुल 96.66 फीसदी छात्र पास हुए थे। साल 2024 में 8वीं का पास प्रतिशत 96.66 फीसदी और 5वीं का 97.06 फीसदी रहा था।
Update: 12:39 PM 24 March, 2026
वेबसाइट हुई डाउन
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है। हालांकि, बोर्ड की प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री पहुंचने वाले हैं। वहीं, विभिन्न चैनलों और समाचार पत्रों के पत्रकार प्रेस कांफ्रेंस में पहुंच गए हैं।
Update: 12:27 PM 24 March, 2026
5वीं और 8वीं रिजल्ट थोड़ी देरी
राजस्थान अजमेर बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं और 5वीं और 8वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। ऐसे में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में थोड़ी देरी हो सकती है।
Update: 12:24 PM 24 March, 2026
1 बजे शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस
राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अब बस कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है। बोर्ड कार्यालय में दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो जाएगी।
बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई है। बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट
-छात्र सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर पहुंचें।
-यहां RBSE 5th/8th Result Link पर क्लिक करें।
-अब यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-कैप्चा कोड को दिए गए बॉक्स में भरें और सबमिट करें।
-अब आपका रिजल्ट विंडो स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
8th class result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
राजस्थान 5वीं और 8वीं में अब पास होने के लिए नियम बदल गए हैं। क्योंकि,अब यदि किसी छात्र के 33 फीसदी से कम अंक होंगे, तो उस छात्र को फेल माना जाएगा। हालांकि, छात्र को अगले 45 दिनों के भीतर दोबारा से परीक्षा देना का मौका मिलेगा, जिससे उसका एक वर्ष बच सके। आपको बता दें कि पहले कम अंक होने पर छात्र को प्रमोट कर दिया जाता था।
rbse 8th result 2026:स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें छात्र
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को सलाह है कि वे अपना-अपना स्कोर कार्ड सुरक्षित रखें। क्योंकि, इस स्कोरकार्ड के माध्यम से ही कक्षा 6 और कक्षा 9वीं में दाखिला होगा।
Rajasthan Board 5th,8th Toppers 2026: टॉपर्स लिस्ट भी हो सकती है जारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है। इससे पता चल सकेगा कि किस जिले में किस छात्र ने टॉप किया है। उम्मीद है कि इस बार भी बोर्ड द्वारा जिलेवार टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.