This is an archived article last updated on Oct 9, 2023. The information may be outdated.

RBI Assistant Exam Date 2023 OUT: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा टली, अब इस दिन होगा प्री और मेन्स एग्जाम

Last Updated: Oct 9, 2023, 13:37 IST

RBI Assistant Exam Date 2023: आरबीआई में असिस्टेंट के 450 पदों के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख टाल दी गई है। अब नए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, प्रीलिम्स परीक्षा 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर के बजाय अगले महीने 18 और 19 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षाओं के बारे में सभी जानकारी यहां देख सकते हैं।

आरबीआई सहायक भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की नई तारीखें 2023 यहां देख सकते हैं
आरबीआई सहायक भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की नई तारीखें 2023 यहां देख सकते हैं

RBI Assistant Prelims Exam Date 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबी) ने असिस्टेंट पद के लिए प्रीलिम्स और मेन्स की नई परीक्षा तिथियों के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आरबीआई प्रीलिम्स परीक्षा 18 और 19 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 21-23 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाली थी।

RBI Assistant Mains Exam Date 2023

02 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली आरबीआई मुख्य परीक्षा अब 31 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वालों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए बुलाया जाएगा।

RBI Assistant Prelims And Mains Exam New Date 2023: आधिकारिक नोटिस

RBI Assistant Exam 2023: आरबीआई असिस्टेंट परीक्षा हाइलाइट

उम्मीदवार नीचे दी तालिका से आरबीआई असिस्टेंट प्री और मेंस एग्जाम डेट 2023 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।

परीक्षा निकाय का नाम

भारतीय रिजर्व बैंक

पोस्ट का नाम

सहायक

रिक्त पदों की संख्या

450

पंजीकरण की तारीखें

13 सितंबर से 04 अक्टूबर 2023

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

18 और 19 नवंबर 2023

मुख्य परीक्षा तिथि

31 दिसंबर 2023

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक

मेन्स

भाषा प्रवीणता परीक्षा

परीक्षा मोड

ऑनलाइन

भर्ती प्रक्रिया

प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा, भाषा प्रवीणता परीक्षा

शैक्षणिक योग्यता

स्नातक या प्रासंगिक डिग्री

आयु सीमा

20 साल से 28 साल तक

आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट

www.rbi.org.in

 

प्रीलिम्स परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें तीन खंड शामिल होंगे: तर्क क्षमता, संख्यात्मक क्षमता और अंग्रेजी भाषा, जबकि मुख्य परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा की तुलना में थोड़ी अधिक कठिन है। मुख्य परीक्षा में चार खंड शामिल होंगे: तर्क क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा और सामान्य जागरूकता।

RBI Assistant Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड नवंबर 2023 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा । उम्मीदवार अपने आवेदन विवरण का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार आवेदन जारी होने के बाद, उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं और परीक्षा केंद्र पर ले जा सकते हैं।

Also Check

AIBE 18 Registration 2023 Live 

AIBE Exam 2023 Registration

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 7, 2023, 20:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News