RBSE 10th Result 2026 Name Wise: नाम से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट

Last Updated: Mar 24, 2026, 17:57 IST

RBSE 10th Result 2026 Name Wise: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने रिजल्ट जारी कर दिया है, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने अंक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते है। इस साल 2,72,252 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। लगभग 2,89,411 छात्राएं सफल रहीं। कुल पास प्रतिशत 93.64% दर्ज किया गया, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90% रहा। कुल मिलाकर परीक्षा परिणाम 94.23% रहा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट यहां चेक करें

RBSE 10th Result 2026 Name Wise:  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परिणाम की घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी। छात्र-छात्राएं अपने अंक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते है। परिणाम की घोषणा बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर की उपस्थिति में की गयी। बता दें कि इस बार टॉपर्स की कोई लिस्ट जारी नहीं की गयी है. 

बता दें कि इस साल RBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की थीं। ये परीक्षाएं राजस्थान के 6,195 परीक्षा केंद्रों पर हुईं, जिनमें कुल 10,68,078 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 28 मई 2025 को घोषित किया गया था।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 यहां करें चेक

राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2026 यहां करें चेक

राजस्थान बोर्ड 10th प्रवेशिका रिजल्ट 2026 

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 हाई लाइट्स 

विवरण

डेटा

कुल आवेदन करने वाले छात्र

10,66,561

परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

10,49,068

प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र

2,72,252

सफल छात्राएं

2,89,411 (लगभग)

कुल पास प्रतिशत

93.64%

छात्राओं का पास प्रतिशत

94.90%

कुल परीक्षा परिणाम

94.23%

RBSE Class 10 Result 2026 कैसा रहा रिजल्ट 

अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और मंत्रीगण मंच पर पहुंच चुके हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कक्षा 10वीं परीक्षा से जुड़े आंकड़े साझा किए।

कुल 10,66,561 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि 10,49,068 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 2,72,252 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। लगभग 2,89,411 छात्राएं सफल रहीं। कुल पास प्रतिशत 93.64% दर्ज किया गया, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90% रहा। कुल मिलाकर परीक्षा परिणाम 94.23% रहा।

RBSE 10th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं में किसने किया टॉप? यहां देखें मेरिट लिस्ट और पासिंग पर्सेंटेंज

RBSE Class 10 Result 2026 कैसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होमपेज पर “RBSE Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4 इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6 भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UP Board Result 2026: कब तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने क्या कहा

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!”

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 

RBSE 10th Result 2026: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 93.60 फीसदी रहा था। वर्ष 2025 में परीक्षा में 10,71,460 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 10,02,453 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।

RBSE 10th Result 2026 

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम में सीकर जिला सबसे आगे रहा था। वर्ष 2025 में सीकर का कुल पास प्रतिशत 97.56% दर्ज किया गया था।

RBSE 10th Result 2026 Name Wise: नाम से कैसे देखें 10वीं का  रिजल्ट 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 नाम के अनुसार देखने के लिए आप नीचे दिए गए तरीकों का पालन कर सकते हैं। आमतौर पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की आवश्यकता होती है, लेकिन इन वैकल्पिक तरीकों से आप नाम से भी रिजल्ट देख सकते हैं: 

वहां RBSE या Rajasthan Board वाले सेक्शन को चुनें।

"Class 10th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

अब आपको दो विकल्प दिखेंगे: रोल नंबर और नाम। वहां "Name Wise" विकल्प चुनें।

अपना पूरा नाम दर्ज करें और सबमिट करें। आपके नाम से मिलते-जुलते परिणामों की सूची खुल जाएगी, जिसमें से आप अपने पिता के नाम के आधार पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

DigiLocker से RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी देख सकते हैं। DigiLocker से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

स्टेप 1 digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करके साइन अप करें।

स्टेप 3 रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरीफाई करें।

स्टेप 4 इसके बाद DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करें।

स्टेप 5 वहां RBSE Class 10 की PDF फॉर्मेट में डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि DigiLocker पर उपलब्ध यह डिजिटल मार्कशीट डिजिटली साइन की हुई और आधिकारिक रूप से मान्य होती है। साथ ही, यह छात्र के अकाउंट में सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहती है। 

rajshaladarpan.nic.in Result 2026 Link: 5वीं, 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें मार्कशीट 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 24, 2026, 12:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News